Skip to main content

Corona Update: हिमाचल में अब तक 17 नए मामले, आज 614 सैंपल नेगेटिव

शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive)के 17 नए मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा (Kangra) जिला में 2, 6 और 9 साल के मासूम सहित आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, हमीरपुर जिला में चार नए मामले सामने आए हैं। कुल्लू (Kullu) में एक और सोलन (Solan) में भी चार मामले नए आए हैं। सोलन जिला के चार मामले सुबह ही आ गए थे। कांगड़ा, हमीरपुर और कुल्लू के बाद में आए हैं। डीसी राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा (Kangra) जिला में  आज रविवार को कोविड-19 (Covid-19) के 8 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें से सात दिल्ली से वापस आए थे जबकि एक बच्ची मुंबई से वापस आई थी। इनमें से धर्मशाला उपमंडल के दाड़ी से एक, शाहपुर उपमंडल के सन्दू से दो, उपमंडल नूरपुर के कुल्हन से दो, नूरपुर उपमंडल के मिझग्रां से एक, ज्वालामुखी उपमंडल के बाड़ी खुंडियां से एक तथा एक उपमंडल बैजनाथ के डढ़ोल से संबंधित है।

यह भी पढ़ें: जयराम बोले- बिना पास हो सकेगी Inter District आवाजाही, बाहर से आने वाले होंगे क्वारंटाइन

 

दिल्ली से आए कोविड-19 के सात पॉजिटिव नागरिकों को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ (Covid Care Center Baijnath) में शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि उपमंडल बैजनाथ के डढो़ल से संबंधित बच्ची को डाढ़ शिफ्ट किया गया है। इस बच्ची की मां पहले ही कोरोना संक्रमित पाई गई है तथा उसका इलाज भी डाढ़ कोविड सेंटर में चल रहा है। इस तरह जिला में कोरोना पॉजिटिव के अब तक कुल 87 मामले सामने आ चुके हैं तथा इनमें से 58 एक्टिव केस हैं जबकि 28 पॉजिटिव नागरिक स्वस्थ हो चुके हैं तथा एक की मृत्यु हो चुकी है।

आज 1493 कोरोना सैंपल में से 614 नेगेटिव

वहीं, हमीरपुर में 111 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। इसमें 82 एक्टिव केस (Active Case) हैं और 28 लोग ठीक हुए हैं। एक की मृत्यु हुई है। कुल्लू में अब तक दो मामले सामने आए हैं। एक एक्टिव केस हैं और एक मरीज ठीक हो चुका है। सोलन में कुल मामले 30 हो गए हैं व 18 एक्टिव केस हैं। 12 मरीज ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 330 हो गया है। अभी 212 एक्टिव केस हैं। 113 लोग ठीक हुए हैं। पांच की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आज अब तक 1493 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 614 नेगेटिव रहे हैं। 872 की रिपोर्ट का इंतजार है। कांगड़ा के सात मामले आज के सैंपल से हैं। वहीं, हमीरपुर के चार, कुल्लू और कांगड़ा का एक-एक व सोलन के चार मामले पेंडिंग सैंपल से हैं।

यह भी पढ़ें: रात भर भटकती रही गर्भवती महिला Hospital में नहीं किया Admit,ऑटो में गई जान

The post Corona Update: हिमाचल में अब तक 17 नए मामले, आज 614 सैंपल नेगेटिव appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2ZSNp8h
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...