Skip to main content

Himachal के सरकारी दफ्तरों में अब 100 फीसदी कर्मचारी भरेंगे हाजिरी

शिमला। हिमाचल में अब सरकारी दफ्तरों (Govt offices) में 100 फीसदी कर्मचारी (Staff) हाजिरी भरेंगे। एक जून से हिमाचल सरकार के अधीन सभी सरकारी कार्यालय को 100 फीसदी अटेंडेंस के साथ खोलने के आदेश जारी हो गए हैं। एक जून से अब सभी कर्मचारी कार्यालय (Offices) जाएंगे। हालांकि कर्मचारी दो ग्रुप में कार्यालय आएंगे। इसमें एक ग्रुप सुबह 10 बजे ऑफिस आएगा और 5 बजे जाएगा। दूसरा ग्रुप साढ़े 10 बजे आएगा व साढ़े पांच बजे जाएगा। इनका लंच टाइम भी अलग अलग होगा।

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः Restaurant और ढाबों में बैठकर खा सकेंगे खाना, खुलेंगे मंदिर और Hotel-यह रहेगी शर्तें

ऑफिस आने वाले सभी कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। साथ ही फेस कवर या मास्क पहनना जरूरी होगा। सभी कर्मचारियों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना जरूरी होगा। इसके अलावा कार्यालय के प्रवेश द्वारा व एग्जिट प्वाइंट पर थर्मल स्केनिंग, हैंडबॉश व सैनिटाइजर की व्यवस्था जरूरी होगी। अगर किसी कर्मचारी में फ्लू या बुखार के लक्षण हों तो उसे पेड लीव दी जाएगी। जिससे की वह अपना इलाज (Treatment) करवा सकें व होम क्वारंटाइन में रह सके।

यह भी पढ़ें: जयराम बोले- बिना पास हो सकेगी Inter District आवाजाही, बाहर से आने वाले होंगे क्वारंटाइन

इसके अलावा गर्भवती महिला कर्मारियों व पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त कर्मचारियों को अतिरिक्त एतिहयात बरतने के लिए कहा गया है।  यह आदेश यूनिवर्सिटी, रिसर्च इस्टीच्यूट आईएचबीटी, सीएसआई व आईआईटी, आईआईएम, आईआईआईटी और एनआईअी आदि केअधिकारियों कर्मचारियों पर भी लागू होंगे। वहीं, यह आदेश जिला प्रशासन द्वाराघोषित कंटेनमेंट जोन में लागू नहीं होंगे।

Government office Notification

The post Himachal के सरकारी दफ्तरों में अब 100 फीसदी कर्मचारी भरेंगे हाजिरी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2XEqivq
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...