Skip to main content

ट्रेवल हिस्ट्री छिपाने पर Mumbai से लौटी युवती और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज

नाहन। मुंबई (Mumbai) से लौटी एक युवती द्वारा ट्रेवल हिस्ट्री संबंधी तथ्य छिपाने, होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) के नियमों की अवहेलना और दूसरों की जान जोखिम में डालने को लेकर मामला दर्ज किया है। पुलिस (Police) ने युवती के भाई के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार ददाहू पंचायत की प्रधान ने पुलिस थाना रेणुका में शिकायत दर्ज करवाई कि युवती 25 मई को मुंबई (महाराष्ट्र) से घर पहुंची है। उसके परिवार को उसी दिन से होम क्वारंटाइन किया गया है, मगर उसके परिवार द्वारा होम कवारंटाइन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: इनसे किया बसों में सफर ना करने का आग्रह

हवाई मार्ग से चंडीगढ़ पहूंची थी युवती

शिकायत पत्र के सत्यापन के दौरान पुलिस ने पाया गया कि 25 मई को युवती हवाई यात्रा द्वारा चंडीगढ़ एयरपोर्ट (Chandigarh Airport) पहुंची थी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से ददाहू के लिए वह अपने भाई व उसकी पत्नी के साथ आई। भाई ने ददाहू से अंबाला सिटी की यात्रा का कोविड पास नंबर एचपी-473353 (ऑरेंज जोन) और दूसरा कोविड (Covid) पास नंबर एचपी-476648 (रेड जोन) प्राप्त कर रखा था, जिनकी एडिशनल पर्सन डिटेल में मंगतराम व सुप्रिया अग्रवाल के नाम उल्लेखित हैं। युवती और उसके भाई ने शासन की ओर से जारी किए गए कोविड-19 कोरोना महामारी से संबंधित क्वारंटाइन नियमों व सरकारी निर्देशों का उल्लंघन करते पाया। साथ ही रेड जोन से हिमाचल की सीमा में प्रवेश कर तथ्यों को भी छिपाया। दोनों ने दूसरों के जीवन की सुरक्षा की परवाह किए बगैर कोरोना (Corona) रोग का संकट पैदा किया। इस पर दोनों के विरूद्ध पुलिस थाना रेणुका मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी (SP) अजय कृष्ण शर्मा ने की है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

The post ट्रेवल हिस्ट्री छिपाने पर Mumbai से लौटी युवती और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3clCSFc
via IFTTT

Comments

Hot Topics

जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन

धर्मशाला। जवाहर नवोदय विद्यालयों में 11वीं कक्षा में प्रवेश हेतू ऑनलाइन (Online) आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य दिव्य ज्योति ने बताया कि यह आवेदन 11वीं कक्षा में खाली रह गई कुछ सीटों के लिए लेटरल एंट्री (Lateral Entry) के तहत आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट (Website) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट   www.navodaya.gov.in ,   www. nvsadmissiononlineclasseleven. in   देखी जा सकती हैं। हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group  The post जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/33Y9Ivj via IFTTT

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...