Skip to main content

एचआरटीसी के चंबा डिपो में गोलमाल की जांच के बीच Cashier हुआ लापता

चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के चंबा डिपो में चालकों, परिचालकों के ओवरटाइम और रात्रि भत्तों के पैसों के गोलमाल के बीच कैशियर ही लापता हो गया है। कैशियर के भाई ने पुलिस (Police) के पास उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कैश‍ियर (Cashier) सोमवार को कार्यालय आया था। लेकिन दोपहर के वक्‍त वह कार्यालय से कहीं चला गया और वापस नहीं आया। इस बीच,पैसे डकारने के आरोपों में घिरे कर्मचारी ने हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट (Himachal Pradesh High Court) से अग्रिम जमानत ले ली है। हालांकि, गड़बड़ी कितने पैसों की हुई हैए इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। इस संबंध में बारीकी से पड़ताल की जा रही है। वहीं, एचआरटीसी चंबा डिपो के आरएम सुभाष सन्होत्रा का कहना है कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है, गोलमाल हुआ या नहीं, इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में Bank से करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में CBI की दबिश, कब्जे में लिया रिकॉर्ड

सैलरी अकाउंट में परिवहन कर्मचारियों का साढ़े 11 लाख रूपए से ज्यादा पैसा जमा

हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने इस बाबत कई आरोप लगाए हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर (Shankar Singh Thakur) ने कहा है कि वर्ष 2017 से 2019 तक एक कर्मचारी के सैलरी अकाउंट में परिवहन कर्मचारियों का साढ़े 11 लाख रूपए से ज्यादा पैसा जमा हुआ है। आरोप है कि चंबा डिपो में ऐसी धोखाधड़ी और हेराफेरी ना केवल चालकों और परिचालकों के साथ की गई, बल्कि चंबा से ट्रांसफर, रिटायर हुए कई कर्मचारियों के पैसे को भी अपनी सैलरी अकाउंट में जमा करवाए गए हैं। आरोप है कि 2 अक्टूबर, 2017 को चंबा से ट्रांसफर हुए एक इंस्ट्रक्टर के एरियर का 16,448 रूपए भी सैलरी अकाउंट में डाल दिए गए। संघ ने इसे लेकर मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करवाते हुए तत्काल एफआइआर (FIR) दर्ज करने की मांग की है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post एचआरटीसी के चंबा डिपो में गोलमाल की जांच के बीच Cashier हुआ लापता appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2ZnA2Lr
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...