Skip to main content

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर युवा कांग्रेस और CPIM लाल, रस्सी से खींची गाड़ी

शिमला। देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों को लेकर कांग्रेस के साथ सीपीआईएम (CPIM) ने भी मोर्चा खोल दिया है। एक तरफ सीपीआईएम ने शिमला डीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया व केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी (Protest) की तो वहीं युवा कांग्रेस शहरी ने रस्सी से गाड़ी खींचकर सरकार के ख़िलाफ़ हल्ला बोला। शिमला शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र बांशटु ने कहा की सरकार कोरोना (Corona) संकट के दौर में लगातार पेट्रोल-डीजल की क़ीमतों में वृद्धि कर रही है, जिससे महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ने का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ कोरोना वायरस से लोगों का व्यवसाय और रोजगार चले गया हैए जबकि दूसरी तरफ सरकार डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि कर रही है। यदि सरकार ने बढ़ी कीमतें जल्द वापस नहीं लीं तो आने वाले समय में युवा कांग्रेस इसके ख़िलाफ़ उग्र आंदोलन खड़ा करेगी।

यह भी पढ़ें: Diesel के दाम हुए Petrol से अधिक, सड़कों पर उतरी Himachal Congress

 

 

उधर, सीपीआईएम (CPIM) शिमला शहरी के सचिव बलवीर पराशर ने बताया कि आज जब कच्चे तेल की कीमतें लगातार घट रही हैं। ऐसे में डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता की जेब में ढाका डालने का काम सरकार कर रही है। नेपाल (Nepal) को भारत से तेल जाता है। वहां पेट्रोल डीजल सस्ता मिल रहा है। पड़ोसी देशों में भी भारत के मुक़ाबले कीमतें कम है। सरकार पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मई माह मे पेट्रोल व डीजल पर इक्साइज ड्यूटी में 10 व 13 रुपये की वृद्धि की थी। पिछले डेढ़ महीने में पेट्रोल की कीमतों में लगभग 10 रुपये व डीजल की कीमतों मे 10 रुपये से भी अधिक की वृद्धि हो चुकी है। सीपीआईएम ने सरकार को जल्द से जल्द पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने की मांग की है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

The post पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर युवा कांग्रेस और CPIM लाल, रस्सी से खींची गाड़ी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3g6e0DM
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...