Skip to main content

Himcare Card बनवाने और नवीनीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, जाने नई तारीख

शिमला। प्रदेश सरकार ने हिमकेयर कार्ड (Himcare Card) बनवाने और नवीनीकरण की तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब लोग 15 जुलाई, 2020 तक हिमकेयर कार्ड बनवा सकेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल (Himachal) हेल्थ केयर योजना हिमकेयर के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती होने पर पांच लाख रुपये के निःशुल्क इलाज की सुविधा (Free Treatment Facility) का प्रावधान किया गया है। वर्तमान में इसके अंतर्गत 5.50 लाख परिवार शामिल हैं और 201 अस्पताल योजना के अन्तर्गत पंजीकृत हैं जिनमें से 63 निजी अस्पताल हैं। इस योजना के अंतर्गत 90969 लाभार्थियों ने 81.64 करोड़ रुपये से अधिक के निःशुल्क इलाज की सुविधा का लाभ प्राप्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें: कब होगा Rohtang Tunnel का उद्घाटन, क्या बोले सीएम जयराम ठाकुर-जानिए

कोरोना वायरस के चलते पहले 30 जून तक बढ़ाई थी तिथि

उन्होंने बताया कि जो परिवार इस योजना के अन्तर्गत कार्ड नहीं बनवा सके थे, उनके लिए पंजीकरण दिनांक पहली जनवरी, 2020 से दोबारा आरंभ किया गया और अंतिम तिथि दिनांक 31 मार्च, 2020 तक थी। कोरोना वायरस की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने कार्ड बनाने और नवीनीकरण ( Renewal) की अंतिम तिथि 30 जून, 2020 तक बढ़ा दी थी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण बहुत से कार्डधारक नवीनीकरण नहीं करवा सके हैं जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने नए कार्ड बनवाने और नवीनीकरण करवाने की अंतिम तिथि दिनांक 15 जुलाई, 2020 तक बढ़ा दी है। जिन परिवारों के कार्ड की अवधि 30 जून, 2020 तक समाप्त हो गई है, वह परिवार योजना के अंतर्गत दिनांक 15 जुलाई, 2020 से पहले नवीनीकरण करवा सकते हैं और नए परिवार भी 15 जुलाई, 2020 तक कार्ड बनवा सकते हैं।

विभाग की वेबसाइट या लोक मित्र केंद्रों से करवा सकते हैं पंजीकरण/नवीनीकरण

इसके अतिरिक्त जिन कार्डों की अवधि 30 जून, 2020 के बाद समाप्त हो रही है, वह पॉलीसी अवधि पूरी होने अर्थात 365 दिन की अवधि पूरी होने पर नवीनीकरण करवा सकते हैं। लाभार्थी विभाग की वेबसाइट (Website) या नजदीकी लोक मित्र केंद्र के माध्यम से पंजीकरण/नवीनीकरण कर सकते हैं जिसके लिए उन्हें निर्धारित प्रीमियम के अतिरिक्त 50 रुपये का शुल्क लोकमित्र केंद्र में जमा करवाना होगा। योजना के अन्तर्गत पंजीकरण और नवीनीकरण करवाने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दस्तावेज अपलोड करवाना अनिवार्य है। श्रेणियों के आधार पर निर्धारित दस्तावेजों की सूची विभाग की वेबसाइट पर दी गई है और योजना के अन्तर्गत निर्धारित प्रीमियम शून्य रुपये से लेकर 1000 रुपये तक है।

30 जून को समाप्त हो रही अवधी वालों को नवीनीकरण का अंतिम अवसर

आरडी धीमान (RD Dhiman) ने बताया कि जिन परिवारों के कार्डों की अवधि 30 जून, 2020 को समाप्त हो गई है, उनके लिए नवीनीकरण का अंतिम अवसर है। यदि वह अपने कार्डों का नवीनीकरण 15 जुलाई, 2020 से पहले नहीं करवाते हैं तो वह जनवरी माह से पहले नवीनीकरण नहीं करवा सकेंगे और अगर उन्हें इलाज की आवश्यकता पड़ती है तो निःशुल्क इलाज की सुविधा का लाभ नहीं उठा सकेंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि सभी योजना के अंतर्गत पंजीकरण/नवीनीकरण करवाएं, ताकि बीमारी के समय उन्हें किसी असुविधा का सामना ना करना पड़े और योजना के अंतर्गत निःशुल्क इलाज की सुविधा का लाभ प्राप्त हो करें।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

The post Himcare Card बनवाने और नवीनीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, जाने नई तारीख appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3gbRKID
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...