Skip to main content

Kullu में प्लम के दाम ने तोड़ा रिकॉर्ड, 80 रुपये प्रतिकिलो के पार पहुंचा दाम

कुल्लू। जिला में कोरोना काल के बीच सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेसिंग के साथ किसानों-बागवानों के उत्पाद की खरीद-फरोख्त के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। बाहरी राज्यों से दर्जनों व्यापारियों के पहुंचने के बाद किसानों-बागवानों (Farmers and gardeners) को फसलों के अच्छे दाम मिल रहे हैं। कुल्लू जिला (Kullu District) के बागवानों के प्लम के दाम ने रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार प्लम के दाम स्थानीय मंडियों में 80 रुपये प्रतिकिलो के पार पहुंच गए हैं वहीं लाहुल-स्पीति का मटर 65 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। कुल्लू जिला में भी किसानों को मटर के दाम 50 रुपये पहुच गए हैं और फुलगोभी 25 रुपये प्रति किलो और टमाटर 25 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम है और खीरा 8 से 12 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

यह भी पढ़ें: Breaking : देशद्रोह के मामले में पूर्व सीपीएस नीरज भारती को मिली जमानत

स्थानीय आढ़ती शेर सिंह ने बताया कि कुल्लू जिला में ग्रामीण क्षेत्रों से किसानों की लोकल सब्जी मंडियों (Local vegetable markets) में आ रही हैं। इससे पहले किसानों को कम दाम मिल रहे थे, लेकिन अब बाहरी राज्यों से व्यापारियों के आने के बाद दाम में उछाल आया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब प्लम के दाम 80 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। प्लम की फसल कम हैं लेकिन उसके मुकाबले अच्छे दाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्ता गोभी और खीरा की डिमांड ज्यादातर होटल रेस्टोरेंट में होगी। अभी पर्यटन गतिविधियां बंद है ऐसे में इन उत्पाद के दाम कम हैं लेकिन आने वाले समय में दाम में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

स्थानीय किसान, बागवान डागु राम ने बताया कि भुंतर में किसानों बागवानों को उत्पाद के अच्छे दाम मिल रहे हैं जिससे उनकी आर्थिकी सुदृढ़ हो रही है। इसी के साथ सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेसिंग के साथ काम-काज चल रहा है। पंजाब से भुंतर (Bhuntar) आए व्यापारी पीएस चावला ने बताया कि कुल्लू जिला में बारिश कम होने से उत्पाद कम है। ऐसे में बाहरी राज्यों में कोरोना के चलते सब्जी मंडी एक दिन खुल रही थी एक दिन बंद रह रही थी लेकिन अब सब्जी मंडी पूरे सप्ताह खुल रही है जिससे बाहरी राज्यों में डिमांड ज्यादा है लेकिन माल कम होने से डिमांड पूरी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि फसल कम होने से किसानों-बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे है और व्यापारियों को भी आगे अच्छे दाम मिल रहे हैं जिससे गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

The post Kullu में प्लम के दाम ने तोड़ा रिकॉर्ड, 80 रुपये प्रतिकिलो के पार पहुंचा दाम appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2AhtO7B
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...