Skip to main content

Mandi : सड़क है या नाला, 700 की आबादी वाले गांव को परेशानी में डाला

मंडी। जिला मंडी के जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले बनोन गांव के लिए जाने वाली सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। 700 की आबादी वाले इस गांव को वर्ष 2011 में सड़क सुविधा के साथ जोड़ा गया था। पूर्व में रहे यहां के प्रतिनिधि एवं लोक निर्माण मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर के प्रयासों से इस गांव तक सड़क सुविधा (Road facility) पहुंचाई गई थी। बनोन गांव को जाने वाली सड़क ग्राम पंचायत धार झमेहड़ से होकर गुजरती है, लेकिन आज इस सड़क की हालत यह हो चुकी है मानो यह कोई नाला हो। बनोन गांव के वार्ड पंच तेजराम शर्मा, उप प्रधान देशराज, ग्रामीण दिनेश शर्मा, ओम प्रकाश, मेहरचन्द, सुनीला, नेहा, चंचल, अंतरिक्ष, कपिल, मनोज, अंकित, गौरी दत्त, कांता देवी, अनिता शर्मा, बिमला, जीवा नन्द, पंकज शर्मा व अन्य ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर (Public Works Department Jogindernagar) की कार्यप्रणाली पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में Bank से करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में CBI की दबिश, कब्जे में लिया रिकॉर्ड

 

विभाग को दी चेतावनी, नहीं सुधारी हालत तो बैठ जाएंगे धरने पर

इनका कहना है कि 8 साल में सड़क की हालत तभी सुधारी गई जब-जब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विभाग से की। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके साथ जानबूझ कर अन्याय किया जा रहा है। ग्रामीण तर्क देते हुए बताते हैं कि आस-पास के गांवों की सारी सड़कें पक्की हो गई, डंगे लग गए, सड़क पर रख रखाव के लिए लगातार लेबर लगी रहती है, लेकिन इनके गांव के लिए जाने वाली सड़क को आज दिन तक बदहाल स्थिति में छोड़ा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वोट के समय नेता आकर बड़ी-बड़ी घोषणाएं (Announcements) करते हैं परंतु जीत मिलने के बाद पांच साल तक इस गांव के लोगों को भूल जाते हैं। सड़क के नाम पर लोगों के साथ छलावा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इस सड़क की बद्दतर हालत को ठीक किया जाए और लोक निर्माण विभाग की दोषपूर्ण कार्यशैली पर उचित कार्यवाई अमल में लाई जाए अन्यथा ग्रामीण धरने पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे। वहीं लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र कुमार का कहना है कि सड़क को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा ताकि जनता को कोई परेशानी ना हो। विभाग के अधिशाषी अभियंता को सड़क से संबंधित परेशानी को बता दिया गया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

The post Mandi : सड़क है या नाला, 700 की आबादी वाले गांव को परेशानी में डाला appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/31vHSWk
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...