Skip to main content

कॉलेजों में भरे जाएंगे सहायक आचार्य के 477 पद, JOA के 500 पदों को सरकार की मंजूरी

शिमला। हिमाचल के सरकारी कॉलेजों में सहायक आचार्य के 477 पद भरे जाएंगे। पदों को भरने का मामला सरकार के विचाराधीन है। इसके अलावा जेओए आईटी JOA (IT) के 500 पदों को भरने के लिए सरकार की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसमें से 480 पदों की मांग विभिन्न नियोक्ता एजेंसियों को भेजी गई है। यह जानकारी आज यहां हुई कैबिनेट सब कमेटी (Cabinet Sub Committee) की बैठक में दी गई। यह बैठक शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज (Education Minister Suresh Bhardwaj) की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर व परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर भी उपस्थित रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि डीपीई (DPE) संवर्ग के भर्ती एवं पदोन्नति शीघ्र ही अधिसूचित किए जा रहे हैं तथा सीधी भर्ती व पदोन्नति द्वारा रोस्टर प्रणाली के अनुसार पदों को भर दिया जाएगा। योग शिक्षा पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा है, जिसके लिए सरकार ने 60 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में योग शिक्षकों के पद सृजित करने की स्वीकृति दी थी। उक्त पदों को कार्यमूलक, भर्ती एवं पदोन्नति नियम बनने के बाद ही भरा जा सकेगा। शिक्षा में गुणवत्ता के मध्यनजर सरकार द्वारा पीजीटी संवर्ग के लिए अधिसूचित भर्ती एवं पदोन्नति नियमों (Recruitment and Promotion Rules) में स्नातकोत्तर डिग्री (Master’s Degree) व बीएड उपाधि में अंकों की न्यूनतम 45 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया है। सरकार द्वारा कॉलेज के 905 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप के साथ मासिक 1 जीबी इंटरनेट डाटा वर्ष 2018 के लिए वितरित कर दिए गए हैं। निजी स्कूलों को नियन्त्रित करने के उद्देश्य से अधिनियम 1997 में संशोधन करने का प्रस्ताव है।

यह भी पढ़ें: Class IV के लिए पदोन्नति के मार्ग बंद, जेओए आईटी R&P Rules में हो संशोधन

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वर्णिम दृष्टि पत्र के अनुरूप शिक्षा के सर्वांगीण विकास की पक्षधर व शिक्षा परिवार के संपूर्ण विकास के लिए कृत संकल्प रही है। प्रदेश में प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों व महाविद्यालयों व तकनीकी शिक्षण संस्थानों व अखिल भारतीय शिक्षण संस्थानों की स्थापना व उनका सुदृढ़ीकरण में सरकार की व पूर्व सरकारों का विशेष योगदान रहा है। भोगौलिक व अन्य जरूरतों को ध्यान में रखकर ही शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की व स्वायत्ता प्रदान की।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

The post कॉलेजों में भरे जाएंगे सहायक आचार्य के 477 पद, JOA के 500 पदों को सरकार की मंजूरी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/33jhSOR
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...