Skip to main content

BJP विधायक दल की बैठक से पांच MLA का किनारा, Suresh Kashyap बोले कोई नाराजगी नहीं

शिमला। जयराम कैबिनेट विस्तार के बाद गुरुवार शाम बुलाई गई बीजेपी विधायक दल की बैठक से प्रमुख तौर पर पांच बीजेपी विधायकों (BJP MLA) ने किनारा कर लिया। ये वो विधायक हैं, जोकि कैबिनेट में जगह पाने के लिए कसरत कर रहे थे। इनमें बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष व नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल, चीफ व्हिप नरेंद्र बरागटा, ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला, चुवाड़ी के विधायक विक्रम जरयाल, हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर शामिल है। इससे साफ होने लगा है कि पार्टी के भीतर नाराजगी बढ़ गई है। इन विधायकों ने बैठक में ना जाकर इस बात की तरफ इशारा भी कर दिया है। इसी बीच, आज जब पार्टी के नवनियुक्त बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप (BJP state president Suresh Kashyap) मीडिया से बातचीत करने पहुंचे तो वह इस मसले पर सफाई देते दिखे।

ये भी पढे़ं – First Hand : जयराम कैबिनेट का विस्तार, सुखराम चौधरी-राकेश पठानिया व राजेंद्र गर्ग को मिली झंडी

 

 

कश्यप का कहना है कि विधायक दल की बैठक (Legislature Party meeting) में लगभग सभी विधायक मौजूद थे, जो निजी कारणों से नहीं आ पाए थे, उन्होंने इसकी सूचना दे दी थी। इसमें किसी प्रकार की नाराजगी की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि बीते कल कैबिनेट का विस्तार (Cabinet extension) किया गया तीन पद भरे गए। बीजेपी सरकार और संगठन में खाली पदों को भरा गया।

 

 

 

नवनियुक्त बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जो काम पार्टी ने मुझे सौंपा है मैं उसे पूरी निष्ठा के साथ इसको निभाउंगा। हमारा मुख्य लक्ष्य पार्टी को और मजबूती प्रदान करते हुए 2022 में फिर बीजेपी की सरकार बनाना है। उसके लिए सभी को साथ लेकर चलेंगे। हम 2022 का लक्ष्य लेकर चले हैं। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) के नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ रही है और विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। इन सारी बातों को लेकर हम आगे बढ़ेंगे। संगठन में फेरबदल को लेकर सुरेश कश्यप ने कहा कि अभी संगठन का गठन हुआ है इसमें बदलाव की जरूरत नहीं है। निचले मोर्चों का गठन जारी है। उन्होंने कहा कि मुझे बीजेपी की टीम की जिम्मेदारी दी गई है मुझे नई टीम की जरूरत नहीं हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

The post BJP विधायक दल की बैठक से पांच MLA का किनारा, Suresh Kashyap बोले कोई नाराजगी नहीं appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3hSxEnB
via IFTTT

Comments

Hot Topics

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

हिमाचल पहुंचे मशहूर गायक और संगीतकार विशाल डडलानी, पैराग्लाइडिंग की सीख रहे बारीकियां

बिलासपुर। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक, संगीत निर्देशक व इंडियन आइडल के जज विशाल डडलानी इन दिनों बिलासपुर में हैं। विशाल डडलानी यहां आयोजित पांच दिवसीय एसआईवी कोर्स में भाग लेकर पैराग्लाइडिंग की एडवांस बारीकियां सीख रहे हैं। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी साझा की है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां पैराग्लाइडिंग के बाद अब शुरू हुई वाटर स्पोर्टस गतिविधियां, वीरेंद्र कंवर ने की बोटिंग मंगलवार से शुरू हुए एसआईवी कोर्स के दौरान वह कई बार बंदला की धार से उड़ान भर चुके हैं। जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं, क्योंकि वह यहां की खूबसूरती से प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि बिलासपुर में पैराग्लाइडिंग करने में बहुत ज्यादा मजा आ रहा है। पैराग्लाइडिंग के माध्यम से हवा में उड़ने का मौका किसी किसी को ही मिल पाता है। उन्होंने यहां के रहन सहन की तारीफ करते हुए पूरे देश के पर्यटकों से यहां आने का आग्रह किया है।   वहीं, उन्होंने कहा कि हिमाचल का संगीत पूरे विश्व भर में एक अलग पहचान रखता है। जिसका प्रभाव हर जगह देखने को मिलता है। यहां के संगीत की जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है। उ...

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...