Skip to main content

Cabinet Breaking: भरे जाएंगे ये पद, करुणामूलक आधार पर नौकरी पर बड़ा फैसला

शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई है। इस बार तीन नए मंत्री भी कैबिनेट (Cabinet)  की बैठक में शामिल हुए। कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। बैठक में जल शक्ति विभाग में जेई (JE) के 56 पद भरने की स्वीकृति दी है। यह पद सीधी भर्ती के आधार पर भरे जाएंगे। इसमें जेई (सिविल) के 30, जेई (मैकेनिकल) के 20 और जेई (इलेक्ट्रीकल) के 6 पद शामिल हैं। इसके अलावा डीसी ऑफिस कुल्लू व चंबा में स्टेनोटाइपिस्ट और चालक के पद भरने को भी मंजूरी प्रदान की है।

यह भी पढ़ें: Himachal में इन 135 पदों पर होगी भर्ती, 7500 से दस हजार मिलेगा मानदेय

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के Government Schools में दाखिला लेने को लेकर हुआ बड़ा फैसला, क्या मिली है छूट जाने

 

कैबिनेट की बैठक में करुणामूलक आधार पर मिलने वाली नौकरी को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। नौकरी के दौरान मृत्यु हो जाने पर कर्मचारी के बच्चों को नौकरी दी जाती है। क्लास थ्री में क्लर्क की नौकरी देने का प्रावधान था, लेकिन अब क्लर्क की जगह जेओए आईटी (JOA IT) के पद भरे जा रहे हैं। ऐसे में अब पॉलिसी को बदल कर जेओए के पदों पर भी नियुक्ति दी जाएगी। यह करूणामूलक आधार पर नौकरी पाने वालों के लिए बड़ी राहत है। कैबिनेट ने सीवरेज टैक्स में भी कमी करने को स्वीकृति दी है। पहले पानी के बिल का पचास फीसदी सीवरेज टैक्स लिया जाता था, लेकिन अब 30 फीसदी लिया जाएगा। इसके अलावा भवन और अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के पास रजिस्ट्रर कामगारों को दो हजार की तीसरी किश्त जारी करने को भी हरी झंडी मिल गई है। वहीं, कामगारों के बच्चों को मिलने वाली वार्षिक आर्थिक सहायता में भी बढ़ोतरी की गई है। पहले कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक लड़की के लिए 7 हजार सहायता राशि दी जाती थी, अब वह आठ हजार मिलेगी। वहीं, लड़के को तीन हजार की जगह पांच हजार मिलेंगे। 9वीं से 12वीं तक लड़की को अब 11 हजार व लड़के को दस हजार मिलेंगे। इसके अलावा शादी के लिए दो बच्चों पर मिलने वाली राशि को 35 हजार से 51 हजार कर दिया है।

कुल्लू, किन्नौर व लाहुल स्पीति में महिला शक्ति केंद्र योजना प्रारंभिक की है। योजना के तहत विभिन्न महिला कल्याण अधिकारी, दो-दो समन्वयक जिलों में तैनात करने की स्वीकृति प्रदान की है। नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट 2013 के तहत निगरानी के लिए स्टेट फूड कमीशन के गठन को मंजूरी दी है। काॅपरेटिव विभाग में स्वतंत्रता सैनानियों के आश्रितों के बैकलाॅग जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट (आईटी) के पद भरने को भी मंजूरी दी गई है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page 

 

 

The post Cabinet Breaking: भरे जाएंगे ये पद, करुणामूलक आधार पर नौकरी पर बड़ा फैसला appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3fcVJE5
via IFTTT

Comments

Hot Topics

जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन

धर्मशाला। जवाहर नवोदय विद्यालयों में 11वीं कक्षा में प्रवेश हेतू ऑनलाइन (Online) आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य दिव्य ज्योति ने बताया कि यह आवेदन 11वीं कक्षा में खाली रह गई कुछ सीटों के लिए लेटरल एंट्री (Lateral Entry) के तहत आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट (Website) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट   www.navodaya.gov.in ,   www. nvsadmissiononlineclasseleven. in   देखी जा सकती हैं। हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group  The post जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/33Y9Ivj via IFTTT

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...