Skip to main content

अब घर में ही रहेंगे Corona Positive, सैंपल के बाद खुले में घूमे तो होगी FIR

मंडी। जिला मंडी के कोरोना पॉजिटिव लोगों के लिए प्रशासन ने होम आइसोलेशन (Home Isolation) की सुविधा शुरू कर दी है। जिला के दो पॉजिटिव लोग होम आइसोलेट हो गए हैं। इसमें एक जोनल हॉस्पिटल मंडी के डाक्टर हैं और दूसरे इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के जीएम। यह जानकारी डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने आज मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जो भी पॉजिटिव व्यक्ति होम आइसोलेशन में रहना चाहता है वह इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के पास आवेदन कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम (Health Department Team) उस पॉजिटिव व्यक्ति के घर का निरीक्षण करेगी और यदि विभाग को लगा कि वहां पर होम आइसोलेशन सही ढंग से हो सकता है तभी उसे इसकी अनुमति दी जाएगी। अन्यथा पॉजिटिव व्यक्ति को प्रशासन द्वारा चिन्हित कोविड केयर सेंटर में रहना होगा।

पब्लिक प्लेस में गए तो दर्ज किया जाएगा मुकदमा, होगी एक साल ही सजा

डीसी मंडी ने बताया कि जिस भी व्यक्ति ने कोरोना जांच के लिए अपना सैंपल दिया है या देने जा रहा है, वह व्यक्ति सैंपल (Sample) देने के बाद खुद को होम आइसोलेट करेगा। यदि वह सैंपल देने के बाद खुले में घूमता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा जिसमें एक साल की सजा का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सैंपल देने के बाद खुले में घूम रहे हैं और उसी के चलते प्रशासन को यह निर्णय लेना पड़ा है। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही व्यक्ति घर से बाहर निकल पाएगा।

यह भी पढ़ें: Covid-19 मरीजों के लिए कम पड़ने लगे बेड; दिल्ली की तरह UP में भी होम क्वारंटाइन को मंजूरी

ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि कुछ लोग ऐसी अफवाह फैला रहे हैं कि मंडी जिला (Mandi District) में बढ़ते मामलों के चलते यहां लॉकडाउन लगने जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला में कोई लॉक डाउन नहीं लगने वाला है। जहां पर मामले आ रहे हैं वहां पर कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है और कंटेनमेंट जोन भी कम से कम क्षेत्र में बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को कम असुविधा हो। डीसी मंडी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिला में अभी तक जितने भी मामले हैं उनमें से सिर्फ कुछ मामलों को छोड़कर सभी की कांटेक्ट और ट्रेवल हिस्ट्री प्रशासन के पास मौजूद है इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है सिर्फ सावधानियां बरतने की जरूरत है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

The post अब घर में ही रहेंगे Corona Positive, सैंपल के बाद खुले में घूमे तो होगी FIR appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3k0UxHl
via IFTTT

Comments

Hot Topics

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

हिमाचल पहुंचे मशहूर गायक और संगीतकार विशाल डडलानी, पैराग्लाइडिंग की सीख रहे बारीकियां

बिलासपुर। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक, संगीत निर्देशक व इंडियन आइडल के जज विशाल डडलानी इन दिनों बिलासपुर में हैं। विशाल डडलानी यहां आयोजित पांच दिवसीय एसआईवी कोर्स में भाग लेकर पैराग्लाइडिंग की एडवांस बारीकियां सीख रहे हैं। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी साझा की है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां पैराग्लाइडिंग के बाद अब शुरू हुई वाटर स्पोर्टस गतिविधियां, वीरेंद्र कंवर ने की बोटिंग मंगलवार से शुरू हुए एसआईवी कोर्स के दौरान वह कई बार बंदला की धार से उड़ान भर चुके हैं। जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं, क्योंकि वह यहां की खूबसूरती से प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि बिलासपुर में पैराग्लाइडिंग करने में बहुत ज्यादा मजा आ रहा है। पैराग्लाइडिंग के माध्यम से हवा में उड़ने का मौका किसी किसी को ही मिल पाता है। उन्होंने यहां के रहन सहन की तारीफ करते हुए पूरे देश के पर्यटकों से यहां आने का आग्रह किया है।   वहीं, उन्होंने कहा कि हिमाचल का संगीत पूरे विश्व भर में एक अलग पहचान रखता है। जिसका प्रभाव हर जगह देखने को मिलता है। यहां के संगीत की जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है। उ...

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...