Skip to main content

Corona Update: हिमाचल में अब तक 9 नए मामले, 43 हुए ठीक- एक्टिव केस 1061

शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 9 नए मामले आए हैं। वहीं, 43 कोरोना पॉजिटिव लोग ठीक हुए हैं। कांगड़ा (Kangra) जिला में 7 और हमीरपुर जिला में दो मामले आए हैं। वहीं, पिछले कल 9 बजे के बुलेटिन के बाद ऊना (Una) में चार और कांगड़ा में एक मामला आया था। सिरमौर के 30, कांगड़ा के आठ, चंबा (Chamba) के चार और ऊना का एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 2520 हो गया है। अभी 1061 एक्टिव केस हैं। अब तक 1430 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा 12 ही है। हालांकि, ऊना के एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की पीजीआई (PGI) में मौत हुई है। व्यक्ति का सैंपल चंडीगढ़ में ही लिया गया था। इसलिए प्रोटोकॉल के अनुसार इसकी गिनती वहीं पर होगी।

यह भी पढ़ें: Corona Positive को लेने नहीं पहुंची एंबुलेंस, PPE Kit पहनकर खुद ही पहुंच गया कोविड सेंटर

 

यह भी पढ़ें: Himachal के एक और कोरोना पॉजिटिव की गई जान, PGI में तोड़ा दम

हिमाचल में आज 1924 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें से 506 नेगेटिव रहे हैं। अभी 1415 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 3 ही पॉजिटिव मामले हैं। प्रदेश में अब तक 1 लाख 44 हजार 506 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें से 1 लाख 40 हजार 213 नेगेटिव पाए गए हैं। अभी 2520 की रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें 358 पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं।

 

कांगड़ा जिला में ये पॉजिटिव मामले

कांगड़ा जिला में बंदला पालमपुर का 20 वर्षीय आर्मी जवान पॉजिटिव पाया गया है। यह जवान 16 जुलाई को लेह से आया है। तहसील बैजनाथ मंढेहर की 41 साल की महिला पॉजिटिव पाई गई है। यह पॉजिटिव आए मामले के संपर्क से है। तहसील बैजनाथ के धनंग का 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति 20 जुलाई को जालंधर से लौटा है। अप्पर मोलीचक्क तहसील पालमपुर का 52 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह 22 जुलाई को मुंबई से आया है। रे तहसील फतेहपुर का 45 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। इस व्यक्ति की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। तहसील फतेहपुर के हटली गांव का 22 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह युवक 19 जुलाई को राजस्थान से लौटा है। वहीं योल कैंट का 38 वर्षीय पुरुष भी पॉजिटिव पाया गया है।

 

कांगड़ा जिला में ये हुए ठीक

जवाली का 26 वर्षीय युवक, कंदौर का 31 वर्षीय युवक, मैला का 31 वर्षीय युवक, अंदरेटा का 28 वर्षीय युवक, गंगथ का 38 वर्षीय व्यक्ति ठीक हुआ है। इसके अलावा 30 और दो 33 वर्षीय आर्मी जवानांे ने भी कोरोना से जंग जीती है। 33 वर्षीय एक आर्मी जवान रक्कड़ निवासी है। आर्मी जवान एमएच योल में थे। बाकी ठीक हुए लोग कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती हैं। इन्हें कोविड केयर सैंटर से छुट्टी देकर घर भेजा जा रहा है। अगले सात दिन यह होम आइसोलेशन में रहेंगे। सात नए मामले आने और आठ के ठीक होने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

The post Corona Update: हिमाचल में अब तक 9 नए मामले, 43 हुए ठीक- एक्टिव केस 1061 appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2EwfgTa
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...