Skip to main content

Himachal के एक और कोरोना पॉजिटिव की गई जान, PGI में तोड़ा दम

ऊना। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामले के बीच जिला ऊना के 53 वर्षीय व्यक्ति की पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। व्यक्ति जिला ऊना के हरोली उपमंडल के लोअर बढेड़ा का रहने वाला था, जो कि पिछले 4 वर्ष से हरोली के कांगड़ में अपने भाई के साथ रह रहा था। व्यक्ति की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चंडीगढ़ में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अमृतसर में हलवाई का काम करता था। उसका करीब चार वर्ष पहले अमृतसर (Amritsar) में ही एक्सीडेंट हुआ और तब से वह अपने भाई के साथ कांगड़ में रह रहा था।

ये भी पढ़ें : Solan में चार पुलिस कर्मियों, एक आरोपी व 108 कर्मी सहित 35 पॉजिटिव, HP में 103 नए मामले

 

जानकारी के मुताबिक लोअर बढेडा के (मौजूदा समय में कांगड़ में रहने वाले) 53 वर्षीय व्यक्ति की 28 जुलाई की रात तबीयत खराब हो गई। ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर 29 जुलाई की सुबह करीब 3 बजे परिजन व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां आपातकाल में ड्यूटी दे रहे चिकित्सक ने व्यक्ति को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान गुरुवार सुबह व्यक्ति की मौत (Death) हो गई। जिसका पीजीआई में स्वास्थ्य टीम ने कोविड का सैंपल लिया। दोपहर बाद आई रिपोर्ट में व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में जिला ऊना के किसी व्यक्ति की कोरोना से मौत होने का पहला मामला है।

 

 

डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ को होम आइसोलेट होने के निर्देश

व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना (Regional Hospital Una) में भी हलचल तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग अब क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में व्यक्ति का चेकअप व रेफर करने वाले चिकित्सक की छानबीन में जुट गई है। वहीं और किस-किस के संपर्क में आया है, इसको लेकर भी जांच की जा रही है। सीएमओ ऊना डा. रमन शर्मा ने बताया कि लोअर बढ़ेड़ा के एक व्यक्ति की पीजीआई में मौत हुई है। जिसका कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल की एमरजेंसी वार्ड को सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं उस समय मौके पर तैनात डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ को होम आइसोलेट होने के निर्देश दे दिए गए हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post Himachal के एक और कोरोना पॉजिटिव की गई जान, PGI में तोड़ा दम appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2XdnNB2
via IFTTT

Comments

Hot Topics

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

हिमाचल पहुंचे मशहूर गायक और संगीतकार विशाल डडलानी, पैराग्लाइडिंग की सीख रहे बारीकियां

बिलासपुर। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक, संगीत निर्देशक व इंडियन आइडल के जज विशाल डडलानी इन दिनों बिलासपुर में हैं। विशाल डडलानी यहां आयोजित पांच दिवसीय एसआईवी कोर्स में भाग लेकर पैराग्लाइडिंग की एडवांस बारीकियां सीख रहे हैं। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी साझा की है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां पैराग्लाइडिंग के बाद अब शुरू हुई वाटर स्पोर्टस गतिविधियां, वीरेंद्र कंवर ने की बोटिंग मंगलवार से शुरू हुए एसआईवी कोर्स के दौरान वह कई बार बंदला की धार से उड़ान भर चुके हैं। जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं, क्योंकि वह यहां की खूबसूरती से प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि बिलासपुर में पैराग्लाइडिंग करने में बहुत ज्यादा मजा आ रहा है। पैराग्लाइडिंग के माध्यम से हवा में उड़ने का मौका किसी किसी को ही मिल पाता है। उन्होंने यहां के रहन सहन की तारीफ करते हुए पूरे देश के पर्यटकों से यहां आने का आग्रह किया है।   वहीं, उन्होंने कहा कि हिमाचल का संगीत पूरे विश्व भर में एक अलग पहचान रखता है। जिसका प्रभाव हर जगह देखने को मिलता है। यहां के संगीत की जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है। उ...

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...