Skip to main content

Jai Ram बोले- कई वर्ष तक उपेक्षित रहा चौपाल, अब हो रहा अभूतपूर्व विकास

शिमला। शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंस (Video Conference) के माध्यम से चौपाल (Chopal) विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि जिला शिमला का चौपाल विधानसभा क्षेत्र भौगोलिक व सांस्कृतिक मामले में मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के समान है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र विकास के मामले में कई वर्षों तक उपेक्षित रहा है, लेकिन अब एक मेहनती और युवा नेता के प्रतिनिधित्व में चौपाल क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जुलाई 2018 में चौपाल विधानसभा क्षेत्र के पिछले दौरे के दौरान 165 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास किए थे, जिसमें से अधिकतर का लोकार्पण कर दिया गया है और शेष का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर योजनाएं पीएमजीएसवाई (PMGSY) और नाबार्ड के अंतर्गत कार्यान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय विधायक बलबीर वर्मा को भी जाता है, जिन्होंने विभिन्न स्तरों पर इन परियोजनाओं की निगरानी की तथा पूरे होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: CM Jai Ram ने नाहन विधानसभा क्षेत्र को दी सौगात, 142 करोड़ के Online उद्घाटन-शिलान्यास किए

 

चौपाल विधानसभा क्षेत्र को दी ये सौगातें

सीएम जयराम ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 188 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी। जयराम ठाकुर ने 1.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नागरिक अस्पताल चौपाल, 25 लाख रुपये के व्यय से निर्मित कुपवी तहसील में बागी हेलीपैड (Helipad), 1.77 करोड़ रुपये की लागत निर्मित तिमावी-लच्छोग सड़क में मशरांहां खड्ड पर 30 मीटर पुल, नाबार्ड के अंतर्गत 3.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लिहत-सराहन सड़क, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 3.05 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सरकाली-क्यारी शिलान सड़क, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 8.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कुपवी धोटाली- दैया सड़क, 6.25 करोड़ रुपये की लागत का 33 केवीए कुपवी उप केंद्र, 40 लाख रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौरा-बौरा के भवन, 40 लाख रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खाफलाह के भवन और 63.29 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहरान समर्पित किए।

नागरिक अस्पताल नेरवा को 50 बिस्तरों से बढ़ाकर 75 बिस्तर का किया

सीएम ने तहसील ठियोग की ग्राम पंचायत बलघार के लिए 1.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाउ सिंचाई योजना, ग्राम पंचायत मलाट की बस्तियों के लिए 95.66 लाख रुपये की लागत से उठाउ पेयजल आपूर्ति योजना, ग्राम पंचायत मझोली की बस्तियों के लिए 84.21 लाख रुपये की लागत की उठाउ पेयजल आपूर्ति योजना और क्यारी-2, दोची पुजारली-2, धार सवाला और चिलवार तथा ग्राम पंचायत पुजारली और रूलाहा की बस्तियों के लिए 86.54 लाख रुपये की लागत की उठाउ पेयजल आपूर्ति योजना का शुभारंभ किया। जयराम ठाकुर ने नागरिक अस्पताल नेरवा (Civil Hospital Nerwa) को 50 बिस्तरों से बढ़ाकर 75 बिस्तर, नागरिक अस्पताल चौपाल को 50 से बढ़ाकर 100 बिस्तर, पुलिस चौकी देहा को पुलिस थाना में स्तरोन्नत तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलघार को 30 बिस्तर वाले सामुदायिक अस्पताल को स्तरोन्नत कर लोकार्पण किया।

 

करोड़ों की इन परियोजनाओं की भी रखी आधारशिला

सीएम ने एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुबड़ के भवन, 9.15 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत शिरगाह-शलन सड़क के स्तरोन्नयन और मैटलिंग-टारिंग कार्य, नाबार्ड (NABARD) के अंतर्गत 3.92 करोड़ रुपये की खिलाड़-मंदाह सड़क, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 10.02 रुपये की लागत से कुपवी धोटली से देहा सड़क के स्तरोन्नयन और मैटलिंग-टारिंग कार्य की आधारशिला रखी। 1.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मड़ावग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1.65 करोड़ रुपये की लागत से दोची-कनाह सड़क पर निर्मित होने वाला 40 मीटर पुल, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 6.95 करोड़ रुपये की लागत से बिरखाई-रमदारा (टेलाड़) सड़क का निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 5.76 करोड़ रुपये की लागत से सरकाली-क्यारी शिलान सड़क का स्तरोन्नयन (Upgrade) और मैटलिंग-टारिंग कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 6.27 करोड़ रुपये की लागत से सराहन-जोरना सड़क के स्तरोन्नयन और मैटलिंग-टारिंग कार्य, प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत 13.37 करोड़ रुपये की लागत से सैंज तरहान कुपवी सड़क के स्तरोन्नयन और मैटलिंग-टारिंग कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 6.19 करोड़ रुपये की लागत से धनाट से मनेवटी सड़क के निर्माण, 75 लाख रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजरोली का भवन, बासाधार खड्ड और देयोठी खड्ड पर पुल के निर्माण के लिए 63.22 लाख रुपये प्रत्येक, नाबार्ड के अंतर्गत 8.28 करोड़ रुपये कुठाड़-पंडेड कथोडी सड़क के स्तरोन्नयन और मैटलिंग-टारिंग कार्य और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-2 के अंतर्गत 24.93 करोड़ रुपये की लागत से नानु कुठाड़-बासाधार कनोडी, ग्यानकोट सड़क के स्तरोन्नयन और मैटलिंग-टारिंग कार्य की आधारशिला रखी।

यह भी पढ़ें: सीएम Jai Ram बोले, कैबिनेट में सभी 11 मंत्री मेरी Choice के, Hamirpur पर दिया कुछ ऐसा जवाब

जयराम ठाकुर ने रेंजा, नगान, बलधार, भाल्ला जोरान के लिए 1.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली पट्टे खड्ड उठाउ पेयजल आपूर्ति योजना, खडोग, बामटा, रूपाड़ी के लिए 1.76 करोड़ रुपये की लागत से उठाउ पेयजल आपूर्ति योजना नराटी खड्ड, गारा, बवारा गांव के लिए 1.61 करोड़ रुपये की उठाउ सिंचाई योजना शालावी खड्ड, तहसील नेरवा में 13.24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले फिडस पुल और ठियोग तहसील और खंड की बस्तियों के लिए 38.97 करोड़ रुपये की उठाउ पेयजल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखीं।

फलों की पैकिंग के लिए कार्टन बॉक्स और ट्रे की पर्याप्त व्यवस्था की

सीएम ने कहा कि चौपाल विधानसभा के क्षेत्र के लोगों ने भी पीएम केयर और मुख्यमंत्री कोविड-19 (Covid-19) फंड में उदारता से योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चल रहे सेब सीज़न के दौरान सेब उत्पादन को सुचारू रूप से चलाने के लिए परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि फल उत्पादकों को फसल की पैकिंग और देश की विभिन्न मंडियों तक पहुंचाने के लिए फलों की पैकिंग के लिए कार्टन बॉक्स और ट्रे की पर्याप्त व्यवस्था की है। जयराम ठाकुर ने कहा कि किसानों को एन्टीहेल नेट और अन्य पौध सुरक्षा सामग्री काफी रियायती दरों पर प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को नकदी फसलों को उगाने के लिए प्रेरित करने के लिए अधिकतर कृषि क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा प्रदान करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page 

The post Jai Ram बोले- कई वर्ष तक उपेक्षित रहा चौपाल, अब हो रहा अभूतपूर्व विकास appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/39HApVW
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...