Skip to main content

Kangra और सिरमौर में कोरोना के 29 नए मामले, दादा-पोता पॉजिटिव

धर्मशाला/नाहन। कांगड़ा (Kangra) और सिरमौर (Sirmaur) जिला में 29 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इसमें सिरमौर के नाहन (Nahan) में 22 और कांगड़ा जिला में 7 मामले आए हैं। कोरोना का गढ़ बने नाहन शहर में संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को जिला सिरमौर से 129 सैंपल जांच के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। जिसमें से 22 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी संक्रमित 22  नाहन शहर के हैं। कोरोना संक्रमितों में 10 पुरुष व 12 महिलाएं शामिल हैं। बता दें कि नाहन के मोहल्ला गोबिंदगढ़ में कोरोना विस्फोट के बाद अब नाहन शहर के विभिन्न हिस्सों में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिला सिरमौर में अब एक्टिव मामलों की संख्या 182 से बढ़कर 204 हो गई है। डीसी सिरमौर डॉ. आरके परुथी ने 22 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। कांगड़ा जिला में कोरोना (Corona) के सात नए मामले आए हैं। तहसील देहरा के बारा का 40 वर्षीय आर्मी जवान पॉजिटिव पाया गया है। जवान 20 जुलाई को लेह से लौटा है। नगरोटा बगवां के चाहड़ी का 20 वर्षीय आर्मी जवान (Army Personnel) भी संक्रमित निकला है। यह जवान 21 जुलाई को लेह से लौटा है। मस्सल नगरोटा बगवां का 25 वर्षीय नेवी का जवान का पॉजिटिव पाया गया है। यह केरल से लौटा है। इन्हें एमएच योल (MH Yol) में शिफ्ट किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Corona update: हिमाचल में अब तक 11 का आंकड़ा, 39 लोग हुए ठीक- एक्टिव केस 1014

 

गांव सुन्नी तहसील बड़ोह का 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक 18 जुलाई को पटियाला से लौटा है। रमेहड़ नगरोटा बगवां का 32 साल का युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह 22 जुलाई को दिल्ली से लौटा है। 65 वर्षीय व्यक्ति को उसका 6 वर्षीय पोता भी संक्रमित पाया गया है। पोता अमृतसर से आया है। इसमें दादा-पोते को धर्मशाला तो बाकी को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। सात नए मामले आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post Kangra और सिरमौर में कोरोना के 29 नए मामले, दादा-पोता पॉजिटिव appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3hKieSm
via IFTTT

Comments

Hot Topics

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

हिमाचल पहुंचे मशहूर गायक और संगीतकार विशाल डडलानी, पैराग्लाइडिंग की सीख रहे बारीकियां

बिलासपुर। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक, संगीत निर्देशक व इंडियन आइडल के जज विशाल डडलानी इन दिनों बिलासपुर में हैं। विशाल डडलानी यहां आयोजित पांच दिवसीय एसआईवी कोर्स में भाग लेकर पैराग्लाइडिंग की एडवांस बारीकियां सीख रहे हैं। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी साझा की है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां पैराग्लाइडिंग के बाद अब शुरू हुई वाटर स्पोर्टस गतिविधियां, वीरेंद्र कंवर ने की बोटिंग मंगलवार से शुरू हुए एसआईवी कोर्स के दौरान वह कई बार बंदला की धार से उड़ान भर चुके हैं। जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं, क्योंकि वह यहां की खूबसूरती से प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि बिलासपुर में पैराग्लाइडिंग करने में बहुत ज्यादा मजा आ रहा है। पैराग्लाइडिंग के माध्यम से हवा में उड़ने का मौका किसी किसी को ही मिल पाता है। उन्होंने यहां के रहन सहन की तारीफ करते हुए पूरे देश के पर्यटकों से यहां आने का आग्रह किया है।   वहीं, उन्होंने कहा कि हिमाचल का संगीत पूरे विश्व भर में एक अलग पहचान रखता है। जिसका प्रभाव हर जगह देखने को मिलता है। यहां के संगीत की जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है। उ...

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...