Skip to main content

Kinnaur: गहरी खाई में गिरी इनोवा, एक गांव के तीन युवकों समेत चार की मौत

रिकॉन्गपिओ। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के जनजातीय जिले किन्नौर (Kinnaur) में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा पेश आया। रिकांगपिओ से दिल्ली नंबर की इनोवा कार से अपने गांव लिप्पा की ओर जा रहे चालक सहित तीन युवक इस हादसे का शिकार हुए। चरका मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी और तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक अन्य व्यक्ति की रास्ते में मौत (Death) हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे का कारण पता लगाने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई

मिली जानकारी के अनुसार रिकांगपिओ से इनोवा कार (डीएल 3 सीसीसी एम 2955) में सवार होकर तीन युवक चालक सहित अपने गांव की ओर जा रहे थे। गांव पहुंचने से पहले लिप्पा संपर्क मार्ग चरका मोड़ पर अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। चारों लोग लिप्पा गांव के हैं। मृतक जगदीश चंद्र (37), सनम (33), सूरज (32) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गंगा सेन (41) की स्कीबा पीएचसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: घर के ऊपर गिरी Highway की सुरक्षा दीवार, एक भाई व दो बहनें मलबे में दबे

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद युवकों के परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की छानबीन शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार मूरंग राजेश नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का

The post Kinnaur: गहरी खाई में गिरी इनोवा, एक गांव के तीन युवकों समेत चार की मौत appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/315gkVJ
via IFTTT

Comments

Hot Topics

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

हिमाचल पहुंचे मशहूर गायक और संगीतकार विशाल डडलानी, पैराग्लाइडिंग की सीख रहे बारीकियां

बिलासपुर। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक, संगीत निर्देशक व इंडियन आइडल के जज विशाल डडलानी इन दिनों बिलासपुर में हैं। विशाल डडलानी यहां आयोजित पांच दिवसीय एसआईवी कोर्स में भाग लेकर पैराग्लाइडिंग की एडवांस बारीकियां सीख रहे हैं। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी साझा की है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां पैराग्लाइडिंग के बाद अब शुरू हुई वाटर स्पोर्टस गतिविधियां, वीरेंद्र कंवर ने की बोटिंग मंगलवार से शुरू हुए एसआईवी कोर्स के दौरान वह कई बार बंदला की धार से उड़ान भर चुके हैं। जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं, क्योंकि वह यहां की खूबसूरती से प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि बिलासपुर में पैराग्लाइडिंग करने में बहुत ज्यादा मजा आ रहा है। पैराग्लाइडिंग के माध्यम से हवा में उड़ने का मौका किसी किसी को ही मिल पाता है। उन्होंने यहां के रहन सहन की तारीफ करते हुए पूरे देश के पर्यटकों से यहां आने का आग्रह किया है।   वहीं, उन्होंने कहा कि हिमाचल का संगीत पूरे विश्व भर में एक अलग पहचान रखता है। जिसका प्रभाव हर जगह देखने को मिलता है। यहां के संगीत की जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है। उ...

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...