Skip to main content

Kuldeep Rathore बोले, कोरोना काल में लूट का अवसर ढूंढ रही BJP Govt

शिमला। हिमाचल में लगातार कोरोना (Corona)मामले बढ़ रहे है। अब तो सचिवालय( Secretariat) भी इस संक्रमण से अछूता नहीं है। हालत यह है कि  कोरोना से बचने के लिए सचिवालय के कर्मियों को आंदोलन  तक करना पड़ा रहा है। यह बात हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर( Himachal Congress President Kuldeep Rathore) ने  मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कोरोना से ऐहतियात बरतने के लिए सचिवालय कर्मियों ने जो मांगें रखी हैं कांग्रेस उनका समर्थन करती है। वैसे भी जयराम सरकार (Jairam Govt)कारोना से निबटने के लिए पूरी तरह नाकाम रही। संकट की इस घड़ी में लोगों को राहत देने के बजाए सरकार ने कर पर कर लगा डाले , बस किराया बढ़ाया और  मज़बूरन कांग्रेस को सड़कों पर उतरना पड़ा।

ये भी पढ़ेः BJP विधायक दल की बैठक से पांच MLA का किनारा, Suresh Kashyap बोले कोई नाराजगी नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीएम जयराम  बताएं  कि केंद्र ने जो 20 हज़ार करोड़ जारी किए हैं उसमें से हिमाचल को कितना हिस्सा मिला। उन्होंने कहा कि सरकार हिमाचल में कोरोना काल में एकत्रित किए करोड़ों रुपए का लेखा-जोखा जनता के सामने रखे।  बीजेपी सरकार कोरोना काल में लूट का अवसर ढूंढ रही है। जिसका ताज़ा उदाहरण इस दौरान हुए घोटाले है।  राठौर ने कहा कि कांग्रेस जब सरकार की जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाती है तो उनके ऊपर मामले दर्ज होते है। जबकि जयराम सरकार लगातार समारोह कर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा ही है।

 बीजेपी नेताओं पर दर्ज हो एफआईआर

कुलदीप राठौर ने कहा कि बीजेपी  के प्रवक्ता मंडी से आकर शिमला में सचिवालय से लेकर हाइकोर्ट तक में संक्रमण फैलाते है। नादौन के नेता दूसरे लोगों को संक्रमित करते हैं। शिक्षा मंत्री के बेटे रोहड़ू में क्रिकेट आयोजन में पंहुंच जाते है, जहां उनका सहयोगी संक्रमित पाया जाता है।  ऐसे नेताओं पर सरकार को एफआईआर दर्ज़  करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि  बीजेपी ने अनुसूचित जाति का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर इतराने का काम न करे व जाति,धर्म व क्षेत्र के नाम पर राजनीति न करें क्योंकि हिमाचल कांग्रेस में 3 अध्यक्ष अनुसूचित जाति के रह चुके हैं। भाजपा के नए मांत्रियों के शपथ ग्रहण के दौरान कई परम्पराओं को तोड़ा है। एक तो मांत्रियों ने सोशल मीडिया में मंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही पत्र डाल दिए। दूसरा शपथ में विपक्ष के नेता तक को न्योता नहीं दिया गया।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

The post Kuldeep Rathore बोले, कोरोना काल में लूट का अवसर ढूंढ रही BJP Govt appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/33jnIiS
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...