Skip to main content

खत्म होगी Private School में फीस की चिकचिक, सरकार करने जा रही कुछ ऐसा

शिमला। पूरे देश सहित हिमाचल में निजी स्कूलों (Private Schools) की फीस को लेकर समय समय पर बवाल होता रहता है। भारत सरकार ने नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (National Education Policy) में फीस जैसे विषयों को प्रमुखता से रखा है। कौन संस्थान किस कोर्स की कितनी फीस रख सकता है, इसका भी एक मानक तैयार किया जाएगा। साथ ही अधिकतम फीस कितनी हो सकती है, इसका दायरा तय होगा। वहीं, हिमाचल सरकार ने भी निजी स्कूलों में फीस की चिकचिक खत्म करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार 1995 में बने कानून में संशोधन करेगी।

ये भी पढ़ें: कॉलेजों में भरे जाएंगे सहायक आचार्य के 477 पद, JOA के 500 पदों को सरकार की मंजूरी

शिमला में हुई कैबिनेट सब कमेटी (Cabinet Sub Committee) की बैठक के बाद शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल में रेगुलेटरी कमीशन में बदलाव संभव नहीं है। वैसे भी यह कमीशन निजी यूनिवर्सिटी के लिए है। सरकार 1995 में बने कानून में संशोधन करने जा रही है। कोशिश यह रहेगी कि आगामी विधानसभा सत्र (Vidhan Sabha Session) में इस कानून को पारित करवाया जा सके। इससे सरकार का वादा भी पूरा होगा साथ ही निजी स्कूलों में फीस पर नियंत्रण भी हो सकेगा। साथ ही प्रोफिटेरिंग (Profiteering) पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि पहले 6 से 14 वर्ष के छात्रों के लिए जरूरी शिक्षा का प्रावधान एक्ट में था। अब नई नेशनल पॉलिसी में 3 से 18 वर्ष के छात्रों पर जरूरी शिक्षा एक्ट लागू होगा।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page 

The post खत्म होगी Private School में फीस की चिकचिक, सरकार करने जा रही कुछ ऐसा appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3hVliex
via IFTTT

Comments

Hot Topics

दिल थाम कर बैठिएः सड़क पर टहलने निकले तेंदुए ने की लोगों के साथ मस्ती

कुल्लू। मकर संक्रांति के दिन कुल्लू जिला में जहां पर चरस की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई वहीं पर एक और हैरतअंगेज घटना सामने आई है। जिला के बंजार में तीर्थन घाटी के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क ( Great Himalayan National Park) में सड़क पर तेंदुआ निकल आया। जैसे ही तेंदुआ ( Leopard) सड़क पर आया आती जाती गाड़ियां उस देखकर रुक गई। लोगों ने तेंदुए के वीडियो बनाने शुरु किए। इसी बीच तेंदुआ भी लोगों के साथ मस्ती करने लगा। यह भी पढ़ें:  First Hand: लोहड़ी की रात Himachal में हुआ कुछ ऐसा, Police ने किया पूरा गांव सील तीर्थन घाटी की सरची नगलाड़ी सड़क पर टहल रहे तेंदुए को देखकर लग रहा था मानो वह लोगों से हिलमिल गया हो। इस दौरान थोड़ी देर तके लिए जाम भी लगा लेकिन इसके बाद तेंदुआ भी वापस ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की ओर चला गया। जाहिर है ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र में एशियाई काले भालू, हिमालयी कस्तूरी मृग, नीली भेड़, हिमालयी ताहर, हिम तेंदुआ,पश्चिमी ट्रैगोपान आदि अनेक जीव प्रजातियां पाई जाती हैं।   हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Gr...

Peacock near the rivulet in Dharamshala

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT