Skip to main content

RIMC Dehradun में 8 Class की प्रवेश परीक्षा के लिए ये हैं लास्ट डेट

धर्मशाला। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून( Rashtriya Indian Military College, Dehradun) की जुलाई, 2021 के सत्र की आठवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा(Entrance Exam)1 व 2 दिसम्बर, 2020 को देश के कुछ चुने हुए केंद्रों में होगी। आरआईएमसी( RIMC) सैन्य प्रशिक्षण निदेशालय के कार्यवाहक कमांडेंट, कर्नल गौरव सिंह हमाल ने बताया कि इस परीक्षा के लिए आवेदन पत्र और विवरण पत्रिका एवं पुराने प्रश्न पत्र राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, गढ़ी कैंट, देहरादून से प्राप्त कर सकते है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 600 रुपये जबकि अनुसूचित वर्ग के उम्मीदवार 555 रुपये का भुगतान कर आवेदन पत्र व विवरण पत्रिका का सैट प्राप्त कर सकते है। बैंक ड्राफ्ट कमांडेंट, राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, तेल भवन, देहरादून, बैंक कोड नं0 01576 के नाम से भुगतान करके प्राप्त किया जा सकता है।

प्रवेश पाने के लिए केवल छात्र ही आवेदन के पात्र है

कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया कि अनुसूचित वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए वर्ग प्रमाण पत्र की सत्यापित छाया प्रति भेजना अनिवार्य है। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट से भेजा जायेगा। आवेदक हिन्दी अथवा अंग्रेजी में अपना पत्र व्यवहार का पूरा पता, पोस्टल पिन कोड तथा फोन नम्बर के साथ लिख कर भेजें। आरआईएमसी, देहरादून में प्रवेश पाने के लिए केवल छात्र ही आवेदन के पात्र है। जुलाई, 2021 के सत्र में प्रवेश के लिये उम्मीदवार को प्रवेश के समय 01 जुलाई 2021 को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से सातवीं कक्षा में अध्य्यनरत या सातवीं पास होना चाहिये। उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई, 2021 को 11 वर्ष 6 माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं चाहिये। उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2008 के पहले और 1 जनवरी 2010 के बाद नहीं होना चाहिये।

तीन विषयों की परीक्षा ली जाएगी

कमाडेंट ने बताया कि उम्मीदवारों की तीन विषयों की परीक्षा ली जाएगी। 01 दिसम्बर, 2020 को अंग्रेजी की परीक्षा प्रातः 10 से 12 बजे तक होगी जबकि गणित की परीक्षा दोपहर 2 से 3.50 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि 02 दिसम्बर, 2020 को सामान्य ज्ञान की परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे तक को होगी। उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। उन्होंने बताया कि जो उम्मीदवार मौखिक परीक्षा में पास होंगे उनका चिकित्सा परीक्षण चुने गये सैनिक अस्पतालों में करवाना होगा।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post RIMC Dehradun में 8 Class की प्रवेश परीक्षा के लिए ये हैं लास्ट डेट appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/313jhGq
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...