Skip to main content

सिरमौरः जंगली बिल्ली की खाल के साथ दो गिरफ्तार, SIU की टीम ने धरे

पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस (Sirmaur Police) की एसआईयू (SIU) टीम ने बहराल नाके के समीप दो लोगों को जंगली जानवर की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बहराल नाके की तरफ पैदल जा रहे हैं। व्यक्तियों के बैग में तेंदुए की खाल जैसे किसी जंगली जानवर की खाल है। इस पर एसआईयू टीम ने दोनों को बहराल नाके पर रोका और वन विभाग (Forest Department) की टीम को सूचित किया।

यह भी पढ़ें: Bilaspur में बदमाशों से झड़प में एक पुलिस अधिकारी घायल, तीन गिरफ्तार

जब वन विभाग टीम मौके पर पहुंची छानबीन की गई तो मालूम हुआ कि यह जंगली कैट की खाल है। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों की पहचान कपिल गांव लामचीया कांडो, शिलाई व वीरेंद्र गांव बागना कांडो शिलाई के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि एसआईयू टीम ने दो व्यक्तियों को जंगली कैट की खाल के साथ गिरफ्तार (Arrest) किया है। दोनों के खिलाफ पांवटा थाने में वाइल्ड लाइफ प्रिवेंशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस (Police) ने आगामी कार्रवाई तेज कर दी है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page 

The post सिरमौरः जंगली बिल्ली की खाल के साथ दो गिरफ्तार, SIU की टीम ने धरे appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2P9bWj7
via IFTTT

Comments

Post a Comment

Hot Topics

दिल थाम कर बैठिएः सड़क पर टहलने निकले तेंदुए ने की लोगों के साथ मस्ती

कुल्लू। मकर संक्रांति के दिन कुल्लू जिला में जहां पर चरस की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई वहीं पर एक और हैरतअंगेज घटना सामने आई है। जिला के बंजार में तीर्थन घाटी के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क ( Great Himalayan National Park) में सड़क पर तेंदुआ निकल आया। जैसे ही तेंदुआ ( Leopard) सड़क पर आया आती जाती गाड़ियां उस देखकर रुक गई। लोगों ने तेंदुए के वीडियो बनाने शुरु किए। इसी बीच तेंदुआ भी लोगों के साथ मस्ती करने लगा। यह भी पढ़ें:  First Hand: लोहड़ी की रात Himachal में हुआ कुछ ऐसा, Police ने किया पूरा गांव सील तीर्थन घाटी की सरची नगलाड़ी सड़क पर टहल रहे तेंदुए को देखकर लग रहा था मानो वह लोगों से हिलमिल गया हो। इस दौरान थोड़ी देर तके लिए जाम भी लगा लेकिन इसके बाद तेंदुआ भी वापस ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की ओर चला गया। जाहिर है ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र में एशियाई काले भालू, हिमालयी कस्तूरी मृग, नीली भेड़, हिमालयी ताहर, हिम तेंदुआ,पश्चिमी ट्रैगोपान आदि अनेक जीव प्रजातियां पाई जाती हैं।   हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Gr...

Peacock near the rivulet in Dharamshala

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT