Skip to main content

शिक्षा बोर्ड ने SOS परीक्षाओं के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई- जाने नई डेट

धर्मशाला। हिमाचल शिक्षा बोर्ड (Himachal Board of Education) ने अगस्त व सितंबर में ली जाने वाली एसओएस (SOS) परीक्षाओं की आवेदन तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक परीक्षार्थी 19 अगस्त तक 500 विलंब शुल्क सहित आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तिथि 31 जुलाई निर्धारित की थी।  हिमाचल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि राज्य मुक्त विद्यालय के अंतर्गत अगस्त व सितंबर में ली जाने वाली मिडल, मैट्रिक व जमा दो कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन (Online) पंजीकरण एवं प्रवेश पत्र (फ्रेश आवेदन व अंक सुधार) के लिए तिथि 31 जुलाई से 19 अगस्त तक विलंब शुल्क पांच सौ रुपये सहित बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें: SOS की मिडल, मैट्रिक तथा जमा दो की परीक्षाओं के लिए करें Online पंजीकऱण

जो भी परीक्षार्थी सत्र मार्च 2009 या इसके पश्चात हिमाचल बोर्ड और राज्य मुक्त विद्यालयों की परीक्षाओं में अनुतीर्ण रहे हैं, वह ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट (TOC) के लाभ के साथ उपरोक्त परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जो परीक्षार्थी एनआईआएस/सीबीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से बाहरवीं कक्षा में अनुतीर्ण रहे हैं, वह भी इस परीक्षा के लिए ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट के लाभ के साथ राज्य मुक्त विद्यालय के अध्ययन केंद्र के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस संदर्भ में यह स्पष्ट किया जाता है कि शिक्षा बोर्ड के अतिरिक्त अन्य बोर्डों से अनुतीर्ण परीक्षाथियों को ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट का लाभ केवल 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों के लिए ही प्रदान किया जाएगा। यह परीक्षा वर्तमान में राज्य मुक्त विद्यालय के अंतर्गत प्रचलित विषयों में ही दी जा सकेगी। कोई भी प्रवेश पत्र ऑफ लाइन स्वीकार नहीं किए जाएंगे व उपरोक्त तिथियों के पश्चात कोई भी प्रवेश पत्र स्वीकार्य नहीं होंगे।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

The post शिक्षा बोर्ड ने SOS परीक्षाओं के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई- जाने नई डेट appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2XaaBgc
via IFTTT

Comments

Hot Topics

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

हिमाचल पहुंचे मशहूर गायक और संगीतकार विशाल डडलानी, पैराग्लाइडिंग की सीख रहे बारीकियां

बिलासपुर। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक, संगीत निर्देशक व इंडियन आइडल के जज विशाल डडलानी इन दिनों बिलासपुर में हैं। विशाल डडलानी यहां आयोजित पांच दिवसीय एसआईवी कोर्स में भाग लेकर पैराग्लाइडिंग की एडवांस बारीकियां सीख रहे हैं। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी साझा की है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां पैराग्लाइडिंग के बाद अब शुरू हुई वाटर स्पोर्टस गतिविधियां, वीरेंद्र कंवर ने की बोटिंग मंगलवार से शुरू हुए एसआईवी कोर्स के दौरान वह कई बार बंदला की धार से उड़ान भर चुके हैं। जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं, क्योंकि वह यहां की खूबसूरती से प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि बिलासपुर में पैराग्लाइडिंग करने में बहुत ज्यादा मजा आ रहा है। पैराग्लाइडिंग के माध्यम से हवा में उड़ने का मौका किसी किसी को ही मिल पाता है। उन्होंने यहां के रहन सहन की तारीफ करते हुए पूरे देश के पर्यटकों से यहां आने का आग्रह किया है।   वहीं, उन्होंने कहा कि हिमाचल का संगीत पूरे विश्व भर में एक अलग पहचान रखता है। जिसका प्रभाव हर जगह देखने को मिलता है। यहां के संगीत की जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है। उ...

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...