Skip to main content

मार्च की 10वीं और 12वीं SOS की Practical परीक्षा में Absent छात्रों को विशेष अवसर

धर्मशाला। हिमाचल शिक्षा बोर्ड (Himachal Board of Education) ने राज्य मुक्त विद्यालय SOS के अंतर्गत मार्च में ली 10वीं और 12वीं कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं में अनुपस्थित रहे छात्रों को एक विशेष अवसर प्रदान किया है। ऐसे अभ्यर्थी सितंबर में प्रैक्टिकल परीक्षाएं (Practical Examination) दे सकते हैं। शिक्षा बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। यह जानकारी शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने दी।

10वीं और 12वीं कक्षाओं की प्रैक्टिकल डेट

10वीं कक्षा साइंस (Science) की प्रैक्टिकल परीक्षा D.El.Ed अनुपूरक परीक्षा की तिथि घोषित, आज से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 7 व 8 सितंबर को होगी। होम साइंस (Home Science), कंप्यूटर साइंस व आर्ट-बी ART-B की 9 सितंबर को होगी। 12वीं फिजिक्स (Physics) की प्रैक्टिकल परीक्षा 7 सितंबर, केमिस्ट्री (Chemistry) की 8 सितंबर, बायोलॉजी, एचई एंड एफएससी HE & FSc (होम साइंस) की 9 सितंबर, कंप्यूटर साइंस की 10 सितंबर, जियोग्राफी की 11 सितंबर, फिजिकल एजुकेशन की 7 से 10 सितंबर तथा अकाउंटेंसी (प्रोजेक्ट) की 7 सितंबर से 11 सितंबर तक होगी।

9वीं से 12वीं कक्षा पाठ्यक्रम कटौती को लेकर वर्चुअल मीटिंग 2 को  

शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी (Dr. Suresh Kumar Soni) ने बताया कि सीबीएसई की तर्ज पर 9वीं से 12वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में तीस फीसदी कटौती करने व अन्य विकल्पों पर चर्चा करने के लिए शिक्षा निदेशक उच्चतर व प्रारंभिक, राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, प्रदेश के समस्त उप निदेशक उच्चतर व प्रारंभिक, उपमंडल स्तर पर स्थित सरकारी एवं संबद्धता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व मुख्याध्यापकों, प्रदेश के अध्यापक संघों के प्रधान व महासचिव, शिक्षा बोर्ड द्वारा गठित समिति के सदस्यों तथा विषय विशेषज्ञों और छात्रों व उनके अभिभावकों से 2 सितंबर को साढ़े 11 बजे वर्चुअल मीटिंग (Virtual Meeting) होगी।

 

यह भी पढ़ें: #HPBose: D.El.Ed. CET स्पोर्ट्स कैटेगरी काउंसलिंग की तिथियां घोषित

 

The post मार्च की 10वीं और 12वीं SOS की Practical परीक्षा में Absent छात्रों को विशेष अवसर appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/31IA4Af
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...