Skip to main content

Corona Breaking: हिमाचल में कुल आंकड़ा 6 हजार पार, आज दो ने तोड़ा दम- ऊना जिला में SHO पॉजिटिव

शिमला। कोरोना को लेकर हिमाचल में आज का दिन अब तक अच्छा नहीं रहा है। एक तरफ जहां कुल आंकड़ा 6 हजार पार हो गया है। वहीं, आज दो कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ने दम तोड़ा है। शिमला में सिरमौर जिला के कोरोना पॉजिटिव के दम तोड़ने के बाद अब हमीरपुर में भी एक कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। सिरमौर के 65 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मृत्यु हुई है। बुजुर्ग आईजीएमसी शिमला के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल था। इसे नाहन से रेफर किया गया था।  हिमाचल में कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा 35 पहुंच गया है। इसी माह 23 कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। अब तक कांगड़ा जिला में 8, मंडी में 7, सोलन में 6, हमीरपुर में पांच, चंबा में चार, शिमला व सिरमौर में दो-दो और ऊना में एक मृत्यु हुई है।

हिमाचल में आज अब तक पिछले कल 9 बजे के बुलेटिन के बाद 93 मामले सामने आए हैं। इसमें ऊना में 28, चंबा में 15, कांगड़ा में 13, हमीरपुर, कुल्लू व सिरमौर में 10-10, शिमला में पांच व मंडी में दो मामले आए हैं। अब तक 44 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें हमीरपुर में 18, चंबा में 12, शिमला में सात, कांगड़ा में तीन, लाहुल स्पीति व सिरमौर में दो-दो कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 6038 पहुंच गया है। अभी 1507 एक्टिव केस हैं। अब तक 4456 ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: #Corona _Update: हिमाचल में अब तक दो लाख 13 हजार से ज्यादा के सैंपल चेक


हिमाचल (Himachal) में आज अब तक 910 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 165 नेगेटिव रहे हैं। अभी 732 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल से 13 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल की 226 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।  हिमाचल में कोरोना (Corona) का आंकड़ा 6 हजार पार हो गया है। वहीं, एक्टिव केस भी 1500 से उपर हो गए हैं। ठीक होने वालों का आंकड़ा 4456 पहुंच गया है।

ऊना में 286 सैंपल में 28 पॉजिटिव

ऊना में रविवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 286 सैंपल में 28 पॉजिटिव जबकि 256 सैंपल नेगेटिव और 02 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। वहीं 03 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल्स भेजे गए थे जो सभी नेगेटिव पाए गए हैं। हरोली उपमंडल के कलेहड़ा गांव में आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें एक 71 वर्षीय महिला, उसका 37 वर्षीय बेटा, 03 साल का पोता और 8 व 12 वर्षीय पोती संक्रमित पाए गए हैं, जबकि इसी गांव से 64, 56 और 57 वर्षीय महिलाएं भी संक्रमित हैं। अंब थाना के थाना प्रभारी भी संक्रमित पाए गए हैं। यह कोरोना योद्धा संक्रमित के संपर्क में आने के बाद पॉजिटिव हुआ है। ऊना शहर की डीसी कॉलोनी में रहने वाला जलशक्ति विभाग का 38 वर्षीय कर्मी और उसकी 32 वर्षीय पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह संक्रमित के संपर्क में आए थे। ऊना उपमंडल के पुलिस लाइन झलेड़ा के समीप हिल व्यू कॉलोनी 37 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह संक्रमित के संपर्क में आया था। ऊना उपमंडल के बसदेहड़ा का 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह संक्रमित के संपर्क में आया था। कुटलैहड़ क्षेत्र के समूर कलां की 70 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। इसमें फ्लू के लक्षण थे। कुटलैहड़ क्षेत्र के एक गांव में तैनात 26 वर्षीय महिला चिकित्सक भी संक्रमण की चपेट में आई है।

यह भी पढ़ें: Unlock -4: हिमाचल में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद- जानिए

उपमंडल बंगाणा के धुंधला की 42 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। यह संक्रमित के संपर्क में आई थी। उपमंडल बंगाणा के ही नायलिक 50 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उपमंडल अंब के अंदौरा में सात कोरोना संक्रमित के मामले सामने आए हैं। बीडीओ अम्ब के पॉजिटिव ड्राइवर की पत्नी व 14 साल का बेटा, उसका भाई व उसका 2 साल का बेटा व 6 साल की बेटी, ड्राइवर की मां और ड्राइवर के बड़े भाई का 18 वर्षीय बेटा पॉजिटिव है। उपमंडल ऊना के कोटला कलां अप्पर की 33 वर्षीय महिला संक्रमित हुई है। इसका पति पहले पॉजिटिव आया था। उपमंडल ऊना के कोटला कलां अप्पर की ही 53 वर्षीय महिला भी संक्रमित हुई है। इसका भी पति पहले संक्रमित हो चुका है। नगर पंचायत गगरेट के वार्ड 4 की 27 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। यह अंबाला से लौटी थी। उपमंडल गगरेट के ही राम नगर नकडोह का 34 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह असम से लौटा है।

 

नाहन में फिर आए 10 नए कोरोना पॉजिटिव

सोमवार को नाहन विकास खंड से एक बार फिर 10 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए है। जिला में कोरोना की रफ्तार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आज आए 10 नए मामलों को मिलाकर अब जिला में एक्टिव केस का आंकड़ा 300 को पार कर चुका है। दरअसल नाहन मेडिकल कॉलेज से मिली रिपोर्ट में सामने आए ये 10 नए मामले नाहन विकास खंड से ही ताल्लुक रखते है, जिसमें नाहन शहर के यशवंत विहार से एक, बनकलां से 4, कांशीवाला, बर्मापापड़ी, पालियों व बनोग क्षेत्रों से भी एक-एक मामला पॉजीटिव पाया गया है। वहीं, कालाअंब पुलिस थाना से भी एक 54 वर्षीय पुलिस कर्मी की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है। डीसी सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने बताया कि कालाअंब पुलिस थाना सहित नाहन विकास खंड से 10 नए पॉजिटिव केस आए हैं। जिला में बढ़ते मामलों को लेकर डीसी सिरमौर ने एक बार फिर आमजन से काफी अधिक सतर्क रहने की अपील की हैं।

कांगड़ा (Kangra) जिला में देहरा का 33 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक 23 अगस्त को पंजाब से आया है। योल धर्मशाला की 55 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। सुधेड़ की 21 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव निकली है। पहले पॉजिटिव के संपर्क से है। पुहाड़ा शाहपुर का 28 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। युवक की भी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। देहरा के 33 वर्षीय युवक को धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। 28 वर्षीय युवक को होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। बाकी दो को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

The post Corona Breaking: हिमाचल में कुल आंकड़ा 6 हजार पार, आज दो ने तोड़ा दम- ऊना जिला में SHO पॉजिटिव appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3lD5WOG
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...