Skip to main content

#Corona _Update: हिमाचल में अब तक दो लाख 13 हजार से ज्यादा के सैंपल चेक

शिमला। हिमाचल में अब तक करीब दो लाख 13 हजार 613 लोगों के कोरोना सैंपल (Corona Sample) जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें करीब दो लाख 6 हजार 664 नेगेटिव आए हैं। 5997 ही पॉजिटिव रहे हैं। हिमाचल (Hamirpur) में अब तक 45 नए मामले आए हैं। इसमें चंबा, हमीरपुर, कुल्लू व सिरमौर में 10-10, कांगड़ा में चार, व शिमला में एक मामला आया है। आज अब तक 24 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। इसमें हमीरपुर में 18, शिमला में तीन, चंबा में दो व कांगड़ा में एक ठीक हुआ है। प्रदेश में कुल आंकड़ा 5997 पहुंच गया है। अभी 1488 एक्टिव केस हैं और 4436 ठीक हो चुके हैं। कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा 33 है। कांगड़ा जिला में देहरा का 33 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक 23 अगस्त को पंजाब से आया है। योल धर्मशाला की 55 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

यह भी पढ़ें: Corona Update: हमीरपुर व चंबा से 20 संक्रमित,नालागढ़ के व्यक्ति की PGI में गई जान… 

सुधेड़ की 21 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव निकली है। पहले पॉजिटिव के संपर्क से है। पुहाड़ा शाहपुर का 28 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। युवक की भी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। देहरा के 33 वर्षीय युवक को धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। 28 वर्षीय युवक को होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। बाकी दो को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। कांगड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। मथोली नूरपुर की 70 वर्षीय महिला ने कोरोना को मात दी है। महिला डेडिकेटेड कोविड अस्पताल अस्पताल धर्मशाला में भर्ती थी।

 

 

किस जिले में कितने एक्टिव केस

हिमाचल में सबसे अधिक एक्टिव केस इस वक्त सोलन जिला में हैं। सोलन जिला में 354 एक्टिव मामले हैं। सिरमौर में 309, कांगड़ा में 216, ऊना में 132, हमीरपुर में 98, शिमला व चंबा में 92-92, बिलासपुर में 88, कुल्लू में 51, मंडी में 30, किन्नौर में 23 व लाहुल स्पीति में 3 एक्टिव केस हैं। कोरोना मामलों में सोलन जिला इस वक्त नंबर वन पर है। सोलन जिला में 1425 मामले हैं। सिरमौर जिला दूसरे नंबर पर है। सिरमौर में 887 कुल मामले हैं। कांगड़ा जिला में 853 कुल मामले हैं। हमीरपुर में 544, ऊना में 459 व चंबा में 425 कुल मामले हैं।

किस जिला में कितने हुए ठीक

सोलन जिला में सबसे अधिक 1030 लोग ठीक हुए हैं। बिलासपुर में 215, चंबा में 328, हमीरपुर में 442, कांगड़ा में 629, किन्नौर में 58, कुल्लू में 231, लाहुल स्पीति में 5, मंडी में 361, सिरमौर में 236, सिरमौर में 577 व ऊना में 324 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। हिमाचल में रिकवरी रेट इस वक्त 74 फीसदी से अधिक है।

कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा

हिमाचल में इस वक्त डेथ रेट 0.55 फीसदी के करीब है। अब तक 34 लोगों की जान गई है। इस माह 21 लोगों ने दम तोड़ा है। कांगड़ा जिला में सबसे अधिक 8 कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। मंडी में सात, सोलन में 6, चंबा व हमीरपुर में 4-4, शिमला में दो व सिरमौर में दो और ऊना में एक ने दम तोड़ा है।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel


The post #Corona _Update: हिमाचल में अब तक दो लाख 13 हजार से ज्यादा के सैंपल चेक appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3hLsVo3
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...