Skip to main content

Corona Update: हमीरपुर व चंबा से 20 संक्रमित,नालागढ़ के व्यक्ति की PGI में गई जान

हिमाचल में कोरोना संक्रमण ( Corona infection) थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह हमीरपुर व चंबा में 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा हमीरपुर निवासी एक महिला की टांडा अस्पताल में मौत ( Death) हो गई थी, उसकी रिपोर्ट भी पाॉजिटिव( Positive)  आई है। हिमाचल में अब संक्रमितों का आंकड़ा छह हजार के करीब पहुंच गया है। प्रदेश में अभी तक कोरोना से 34 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब तक 5976 पॉजिटिव केस में से 4412 स्वस्थ हो चुके हैं। 1490 एक्टिव मामले हैं।

 हमीरपुर की महिला मौत के बाद निकली पॉजिटिव 

डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में रविवार को उपचाराधीन हमीरपुर की बड़सर निवासी 63 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला ब्रेन ट्यूमर (कैंसर) से पीडि़त थी । उपचार के दौरान 21 अगस्त को उनका कोरोना टेस्ट लिया गया और 22 को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उधर कोरोना संक्रमण की चपेट में आए एक और व्‍यक्‍त‍ि की मौत हो गई। नालागढ़ क्षेत्र का 45 वर्षीय व्‍यक्‍त‍ि पीजीआइ चंडीगढ़ में ही कोरोना संक्रमण की चपेट में आया था। सीएमओ सोलन डॉक्‍टर एनके गुप्‍ता ने बताया व्‍यक्त‍ि को और भी कई गंभीर बीमारियों ने जकड़ा हुआ था। इस कारण पीजीआइ में उसने दम तोड़ दिया। चंबा जिला में छह लोग जुलाकड़ी, तीन लोग हरदासपुरा व एक तीसा के धनेरी गांव में पाया गया है।

हमीरपुर में17 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए

हमीरपुर में 10 और लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं, जबकि 17 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि संक्रमित पाए गए 10 लोगों में से तीन के सैंपल मेडिकल कालेज अस्पताल से लिए गए थे। इनमें 55 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय व्यक्ति और 26 वर्षीय युवक शामिल है।
बड़सर के गांव गारली की 27 वर्षीय महिला और बद्दी से आई तथा गृह संगरोध में रह रही बड़सर के ही गांव भकरेड़ी की 48 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जाहू में 28 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। नादौन उपमंडल के गांव ढोला कोहाल में उत्तर प्रदेश से आए 42 वर्षीय व्यक्ति और 26 वर्षीय युवती पॉजीटिव पाई गई है। इन्हें गृह संगरोध में रखा गया था। नादौन के गांव अमरोह में लुधियाणा से आई 63 वर्षीय और लुधियाणा से ही लौटी चबूतरा क्षेत्र के गांव तनियान्कर की 34 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। ये दोनों महिलाएं भी गृह संगरोध में रखी गई थीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वस्थ हुए 17 लोगों में ककडिय़ार क्षेत्र के गांव नौघी के 6 लोग 29 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय व्यक्ति, 45 वर्षीय, 53 वर्षीय महिला और 57 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। बोहणी क्षेत्र के गांव गुडवीं के तीन लोगों 60 वर्षीय महिला, 7 वर्षीय बच्चे और 13 वर्षीय लडक़े ने भी कोरोना की जंग जीत ली है। धनेटा क्षेत्र के गांव घलोल का 32 वर्षीय व्यक्ति और बिझड़ी तहसील के गांव घोड़ी की 60 वर्षीय महिला की फॉलोअप रिपोर्ट नेगेटिव आई है। डुग्घा क्षेत्र के गांव पंजाली का 37 वर्षीय व्यक्ति और भिड़ा क्षेत्र के गांव कल्लर का 45 वर्षीय व्यक्ति भी स्वस्थ पाया गया है। इनके अलावा जंदड़ू क्षेत्र के गांव थान टिक्कर में आए 24, 21, 23 और 18 वर्षीय चार युवकों की फॉलोअप रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ये सभी लोग एनआईटी परिसर में स्थपित कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन थे। अब इन्हें घर भेजने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

The post Corona Update: हमीरपुर व चंबा से 20 संक्रमित,नालागढ़ के व्यक्ति की PGI में गई जान appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3b9FwPD
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...