Skip to main content

Hamirpur नर्सिंग एसोसिएशन ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा- यह है कारण

हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर (Medical College Hamirpur) में उपचाराधीन मरीज बाद में डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा में कोरोना पॉजिटिव पाया गया, लेकिन हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में उस मरीज का उपचार करने वाले नर्सिंग स्टाफ को अभी तक संगरोध नहीं किया है, जिसके चलते हमीरपुर नर्सिंग एसोसिएशन (Hamirpur Nursing Association) ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नर्सिंग एसोसिएशन का कहना है कि टांडा में कोरोना पॉजिटिव पाया गया मरीज पहले हमीरपुर में उपचाराधीन था।

यह भी पढ़ें: #Corona _Update: हिमाचल में अब तक दो लाख 13 हजार से ज्यादा के सैंपल चेक

 

 

नर्सिंग एसोसिएशन की महासचिव सुमन ठाकुर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में कार्यरत नर्सिस के कोरोना टेस्ट (Corona Test) तो लिए गए, लेकिन उन्हें संगरोध नहीं किया गया। जो मेडिकल कॉलेज प्रशासन की बहुत बड़ी लापरवाही है। सुमन ठाकुर ने बताया कि मेडिकल प्रशासन को लिखित रूप में अवगत करवाया गया था, बावजूद इसके अभी तक नर्सिंग स्टाफ को अभी तक संगरोध नहीं किया गया, जिसके चलते सभी नर्सें विरोध स्वरूप काले बिल्ले लगाकर अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए एक समान प्रोटोकॉल होना चाहिए। इससे पहले डॉक्टरों ने भी विरोध करके ही स्वंय को संगरोध (Quarantine) किया है। वहीं, नर्सों ने सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने इस तरह की लापरवाही बरती है। उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

कांग्रेस ने घेरी जयराम सरकार, प्रशासन पर लगाए गुमराह करने के आरोप

प्रदेश कांग्रेस (Congress) प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से जहां डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण का शिकार होना पड़ा है। वहीं, इस कारण प्रसूता महिलाएंए नवजात बच्चे और मरीजों के तीमारदार भी करोना की चपेट में आए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कॉलेज प्रशासन पर संक्रमण फैलाने पर मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उचित कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन सरकार को भी गुमराह कर रहा है और सरकार को खुश करने के उद्देश्य से गलत जानकारी दे रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में सारी व्यवस्था चरमरा गई है। सरकार इस बारे शीघ्र पग उठाए अन्यथा कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

The post Hamirpur नर्सिंग एसोसिएशन ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा- यह है कारण appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3bnPo8F
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...