Skip to main content

Mukesh का आरोपः रोहतांग टनल को लेकर झूठ बोल रहे जयराम ठाकुर

ऊना। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने रोहतांग टनल को लेकर सीएम जयराम द्वारा झूठ बोलने का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रोहतांग टनल का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) करें और इसका नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाए, इस पर किसी को आपत्ति नहीं है, लेकिन जिस प्रकार से सीएम जयराम ठाकुर लगातार झूठ बोल रहे हैं और ऐसा प्रचार कर रहे हैं, जैसे यह टनल बीजेपी ने बनाई हो, यह निंदनीय है। मुकेश अग्रिहोत्री (Mukesh Agnihotri) ने कहा कि रोहतांग टनल (Rohtang Tunnel) का सपना 1983 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी द्वारा देखा गया, ताकि सभी मौसमों के लिए लद्दाख व चाइना बॉर्डर को सड़क सुविधा मिल सके। मुकेश ने कहा कि जीयोलॉजीकल सर्वे ऑफ इंडिया ने 1984 में और आरआईटीईएस ने 1977 में फिजिविलटी सर्वे किया, जिसकी रिपोर्ट 1996 में दी गई। अटल बिहारी वाजपेयी ने एनडीए सरकार में वर्ष 2000 में इसकी घोषणा की थी, जबकि 2005 में यूपीए-एक की सरकार में कैबिनेट क्लीयरंस मिली और 2009 में यूपीए-दो में इस प्रोजेक्ट को क्लीयर किया गया और बजट का प्रावधान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह द्वारा किया गया। इसलिए रोहतांग टनल निर्माण का श्रेय पूरी तरह से यूपीए सरकार को जाता है।

 

 

यह भी पढ़ें: मुकेश का वार: बढ़ते कोरोना पर नियंत्रण पाने में सरकार फेल- अब जनता से मांग रही राय

मुकेश ने कहा कि 28 जून 2010 को रोहतांग टनल का शिलान्यास यूपीए (UPA) चेयरमैन सोनिया गांधी द्वारा किया गया, जिसमें एके एंटनी, वीरभद्र सिंह व प्रेम कुमार धूमल भी उपस्थित रहे थे। उन्होंने कहा कि 9.2 किलोमीटर की सुरंग के लिए तीन हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बजट कांग्रेस (Congress) सरकार द्वारा दिया गया है। मुकेश ने कहा कि सीएम को तथ्यों के साथ बात करनी चाहिए और यदि उन्हें जानकारी नहीं है, तो वे अधिकारियों से फाइल मंगवाकर पढ़ सकते हैं। मुकेश ने कहा कि बीजेपी (BJP) की आदत है कि झूठ बोलो और दूसरों के काम पर अपनी पीठ थपथपाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तथ्यों पर बात कर रही है और यदि सीएम व बीजेपी को कोई शक हो, तो इस पर खुले में चर्चा भी कर सकते हैं।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

 

The post Mukesh का आरोपः रोहतांग टनल को लेकर झूठ बोल रहे जयराम ठाकुर appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YSkv7b
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...