Skip to main content

KCCB BOD Election: नूरपुर से करनैल राणा की हैट्रिक, कुल्लू में प्रेमलता ठाकुर का चौका

धर्मशाला। केसीसी बैंक निदेशक मंडल चुनाव (KCCB BOD Election) के लिए 14 सीटों पर बुधवार सुबह दस बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान प्रक्रिया दोपहर बाद तीन बजे तक चली। कुल्लू (Kullu), बैजनाथ, भवारना, नगरोटा बगवां, रैत, इंदौरा, देहरा, परागपुर, हमीरपुर, नादौन, गगरेट, ऊना (Una), नूरपुर व बंजार जोन में मतदान हुआ। नूरपुर जोन से करनैल राणा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। करनैल राणा ने निरंजन सिंह को 11 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। करनैल राणा को 48, निरंजन सिंह को 37 व पवन सिंह को 2 वोट मिले। करनैल राणा लगातार तीसरी बार नूरपुर जोन से कांगड़ा बैंक के निदेशक निर्वाचित हुए हैं। करनैल राणा को पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन का समर्थन हासिल था, जबकि निरंजन सिंह को वन मंत्री राकेश पठानिया का समर्थन हासिल था।

यह भी पढ़ें: आश्रय का दावा- इंदिरा गांधी, पंडित सुखराम और कांग्रेस के प्रयासों से बनी Rohtang Tunnel

नगरोटा बगवां में चंद्रभूषण नाग विजयी

नगरोटा बगवां जोन से बीजेपी (BJP) समर्थित चंद्रभूषण नाग ने विजय पताका लहराया। चंद्रभूषण नाग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भीमसेन भाटिया को 17 वोट से पराजित किया। चंद्रभूषण नाग को 60, भीम सिंह भाटिया को 43 तथा चंद्र कृष्ण को एक वोट पर संतोष करना पड़ा, जबकि एक वोट रद्द पाया गया। चुनाव अधिकारी प्रत्यूष चौहान ने जानकारी दी। बीजेपी सगठानात्मक जिला कागड़ा अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग की जीत पर संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई दी।
इंदौरा में कर्ण सिंह पठानिया विजेता
इंदौरा जोन में कर्ण सिंह पठानिया ने विजयी हासिल की। विशंबर सिंह, पूर्व निदेशक सुनील पाधा, कुलविंदर सिंह भी उम्मीदवार रहे, जिसमें कुल 89 वोट पड़े व एक रद्द हुआ। कांग्रेस समर्थित कर्ण सिंह पठानिया उर्फ मालटू को 53, विशंबर सिंह को 18, सुनील पाधा को 10 व कुलविंदर सिंह को सात वोट पड़े। जिस कारण प्रत्याशी कर्ण सिंह पठानिया को 35 वोट से विजयी घोषित किया गया। वहीं, इस मौके पर कर्ण सिंह पठानिया के समर्थकों द्वारा जीत की खुशी में ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से स्वागत किया।

देहरा में वीरेंद्र सिंह गुलेरिया तो परागपुर में लेखराज कंवर विजेता

निर्वाचन अधिकारी एवं जिला निरीक्षक सहकारी सभाएं देहरा (Dehra) सुधीर शर्मा ने बताया कि परागपुर जोन से निदेशक पद के लिए कुल मत 83 पड़े, जिनमें से एक मत रद्द पाया गया। लेखराज कंवर के पक्ष में 43 मत पड़े। जबकि संसार चंद शर्मा को 31 वोट मिले और संसार सिंह को 8 वोट पड़े। वहीं देहरा जोन से वीरेंद्र सिंह गुलेरिया ने जोगिंद्र गुलेरिया को 9 मतों से हराया। सहकारी सभाएं देहरा की निर्वाचन अधिकारी बीना भाटिया ने बताया कि देहरा जोन में 92 वोट पड़े। चुनाव में 3 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से वीरेंद्र सिंह गुलेरिया को 49 मत मिले दूसरे प्रत्याशी जोगिंदर गुलेरिया को 40 मत मिले जबकि तीसरे प्रत्याशी जेपी दत्ता को 3 मत मिले।

हमीरपुर क्षेत्र से देशराज ठाकुर विजयी

हमीरपुर। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें हमीरपुर (Hamirpur) क्षेत्र से देशराज ठाकुर विजयी घोषित हुए। गौरतलब है कि हमीरपुर क्षेत्र से कुल 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे, जिनके लिए 137 मेंबर्स द्वारा मतदान होना था। कुल 136 मतों का प्रयोग किया गया जिनमें एक वोट रद्द हुआ तथा 135 वोट ही मान्यता प्राप्त रहे। डाले गए मतों में से देशराज ठाकुर को 51, देशराज शर्मा को 40, कुलदीप सिंह पठानिया को 27, तथा अनिल कुमार को 17 वोट हासिल हुए। विजयी घोषित होने के पश्चात देशराज ठाकुर ने विधायक नरेंद्र ठाकुर का आभार जताया तथा उनके समर्थन के लिए उनका धन्यवाद किया।


कुल्लू व बंजार जोन में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक के चुनाव शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हुए, जिसमें कुल्लू में चौथी बार प्रेमलता ठाकुर व बंजार में दूसरी बार हितेश्वर सिंह को निदेशक की कमान सौंपी। कुल्लू जोन में कुल्लू और मनाली (Manali) की 155 सोसायटी के सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक के लिए 3 उम्मीदवारों में प्रेमलता ठाकुर, अनुराग प्रार्थी व लता कटोच के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें 155 में से 153 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। इसमें प्रेमलता ठाकुर को 78 वोट और अनुराग ठाकुर को 67 वोट व लता कटोच को 5 वोट पड़े। बंजार जोन में 114 मतदाताओं ने मतदान की प्रक्रिया में भाग लिया। इसमें से 81 मत हितेश्वर के पक्ष में पड़े तथा वहीं आउटर सराज से संबध रखने वाले कृष्ण लाल के पक्ष में मात्र 32 मत ही पड़े। इस चुनावी प्रक्रिया में एक मत रद्द हुआ है।

 an example image

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 an example image

The post KCCB BOD Election: नूरपुर से करनैल राणा की हैट्रिक, कुल्लू में प्रेमलता ठाकुर का चौका appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2HGmlCd
via IFTTT

Comments

Hot Topics

जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन

धर्मशाला। जवाहर नवोदय विद्यालयों में 11वीं कक्षा में प्रवेश हेतू ऑनलाइन (Online) आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य दिव्य ज्योति ने बताया कि यह आवेदन 11वीं कक्षा में खाली रह गई कुछ सीटों के लिए लेटरल एंट्री (Lateral Entry) के तहत आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट (Website) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट   www.navodaya.gov.in ,   www. nvsadmissiononlineclasseleven. in   देखी जा सकती हैं। हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group  The post जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/33Y9Ivj via IFTTT

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...