Skip to main content

#PM_Modi का दौरा : तैयारियों का जायजा लेने सिस्‍सू पहुंचे CM Jai Ram, अटल टनल में जाने के लिए करना पड़ा ये काम

कुल्लू। पीएम नरेंद्र मोदी अटल टनल रोहतांग 3 अक्तूबर को देश को समर्पित करने हिमाचल आ रहे हैं। पीएम को दौरे के मद्देनजर बुधवार सुबह सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) तैयारियों का जायजा लेने के लिए लाहुल-स्‍पीति (Lahaul-Spiti) के सिस्‍सू पहुंचे। इस दौरान सीएम को भी टनल में जाने के लिए दिल्ली से अनुमति लेनी पड़ी। सुरक्षा की दृष्टि के अंतर्गत अटल रोहतांग टनल के दोनों छोर बंद कर दिए गए हैं इसीलिए सीएम जयराम ठाकुर को भी टनल में जाने के लिए दिल्ली से अनुमति लेनी पड़ी।

ये भी पढे़ं – अटल टनल रोहतांग का लोकार्पण करने आ रहे Modi, क्या रहेगा Tour Program-जानिए

 

जयराम ठाकुर बुधवार सुबह अधिकारियों के साथ शिमला से लाहुल के लिए निकले। वह आज जिला प्रशासन कुल्लू व लाहुल-स्पीति के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसी तरह से सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों के साथ भी बैठकें होंगी। सीएम जयराम ठाकुर पहली अक्टूबर तक वहां पर मौजूद रहेंगे। लाहुल-स्पीति के विधायक एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ.रामलाल मार्कंडेय इस दौरान उनके साथ रहेंगे। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के मनाली दौरे से पहले मनाली में हथियार मिले हैं।

 

 an example image

 

पुलिस ने मनाली में एक कार को चैकिंग के लिए रोका। इस कार पर पायलट लिखा हुआ था। गाड़ी में पायलट लिखे होने की गाड़ी में सवार युवकों से वजह पूछी तो वे संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने इस प्रकरण में चार लोग गिरफ्तार किए हैं। पुलिस की चौकसी के कारण पुलिस को यह कामयाबी मिली है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

 

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

 

 an example image

The post #PM_Modi का दौरा : तैयारियों का जायजा लेने सिस्‍सू पहुंचे CM Jai Ram, अटल टनल में जाने के लिए करना पड़ा ये काम appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3cHR65f
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...