Skip to main content

#PM_Modi के दौरे से पहले मनाली में गाड़ी से तीन Revolver बरामद, चार लोग हिरासत में

कुल्लू। पीएम नरेंद्र मोदी के हिमाचल प्रदेश के मनाली में प्रस्‍तावित दौरे से पहले पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हैं। मनाली (Manali) आने वाले हर वाहन की गहनता के साथ चेकिंग की जा रही है। विभिन्न नाकों में सुरक्षा एजेंसियां के जवान आने-जाने वालों पर पैनी नजर रख रहे हैं। इसी बीच सुरक्षा एजेंसियों ने मनाली के प्रीणी में दिल्ली नंबर की गाड़ी में बैठे हरियाणा (Haryana) के चार व्यक्तियों से 3 रिवाल्वर बरामद की है। इसमें दो रिवाल्वर (Revolver) लाइसेंसी है जबकि एक रिवाल्वर बिना लाइसेंस के है जो हरियाणा में बनी है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत इन चारों व्यक्तियों के खिलाफ 25,27 धारा के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें :- पीएम मोदी के Himachal दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां Alert, कल मनाली पहुंचेगी SPG

 

 an example image

एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मनाली में हरियाणा के तीन लोगों से एक अवैध रिवाल्वर (Invalid revolver) बरामद की है जिनमें इन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। दिल्ली नंबर वाली इस गाड़ी में चालक संदीप सिंह के साथ बलजीत, सुभाष शर्मा, जरनैल सिंह सवार थे। यह सभी जींद हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पीएम के दौरे को लेकर इन व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियां नहीं है ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां इन व्यक्तियों के बारे में पूरी तरह से जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दौरे को लेकर पुलिस ने जिला मनाली के सभी लोगों से किराएदार लेबर, पर्यटक, हॉकर का पुलिस से वेरिफिकेशन करवाने की मांग है और मनाली में सभी पर्यटन इकाइयों मैं चेकिंग की जा रही है जिससे हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel  

 

The post #PM_Modi के दौरे से पहले मनाली में गाड़ी से तीन Revolver बरामद, चार लोग हिरासत में appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/36kCNT8
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...