Skip to main content

आश्रय का दावा- इंदिरा गांधी, पंडित सुखराम और कांग्रेस के प्रयासों से बनी Rohtang Tunnel

मंडी। अटल रोहतांग टनल करीब 10 साल की कड़ी मेहनत के बाद बनकर अब पूरी तरह से तैयार है। शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं। इसी बीच अटल रोहतांग टनल को लेकर राजनीति भी गर्माने लगी है। पूर्व की यूपीए (UPA) सरकार में आधारशिला रखने के बाद मौजूदा की एनडीए (NDA) सरकार में इस टनल का उद्घाटन होने के कारण दोनों दलों में इसका श्रेय लेने की होड़ मच गई है, लेकिन इसी बीच मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे आश्रय शर्मा (Ashraya sharma) ने इस टनल निर्माण का श्रेय अपने दादा यानी पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम (Pandit Sukhram) को दे दिया है। आश्रय शर्मा ने दावा किया है कि अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) के निर्माण का श्रेय पूर्व पीएम स्व. इंदिरा गांधी, पूर्व मंत्री पंडित सुखराम और कांग्रेस पार्टी की सोच को जाता है।

यह भी पढ़ें: अटल टनल रोहतांग का लोकार्पण करने आ रहे Modi, क्या रहेगा Tour Program-जानिए

 

 an example image

मंडी से जारी बयान में आश्रय शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता अटल टनल के निर्माण का इस तरह से श्रेय लेने में जुटे हैं जैसे यह टनल बीजेपी की सरकार ने ही बनाई हो। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में बीजेपी और हिविकां के गठबंधन वाली सरकार थी तो उस वक्त पंडित सुखराम ने मनाली में तत्कालीन पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी से मिलकर लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) के लिए टनल निर्माण की मांग रखी थी। पीएम ने तत्कालीन सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल और पंडित सुखराम के साथ लाहुल जाकर इसकी आधारशिला भी रखी थी। पूर्व की यूपीए सरकार ने इस टनल के निर्माण कार्य को शुरू करवाया और धन भी मुहैया करवाया, लेकिन आज ना तो कहीं पंडित सुखराम का जिक्र किया जा रहा है और ना ही कांग्रेस पार्टी (Congress Party)  का। बीजेपी नेता इसका झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो बातें वह कह रहे हैं लोग इसकी जानकारी आरटीआई के माध्यम से भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अटल टनल रोहतांग में 4G नेटवर्क की सुविधा का Trial सफल; जानें कितनी मिलेगी स्पीड

आश्रय शर्मा का कहना है कि पंडित सुखराम ने संचार राज्य मंत्री रहते न सिर्फ देश और प्रदेश में बल्कि जनजातिय क्षेत्रों में भी संचार क्रांति लाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय सीट से बतौर सांसद उनका जनजातिय क्षेत्रों के प्रति विशेष लगाव रहा। आज बीजेपी इस टनल का श्रेय लेने की होड़ में है और पंडित सुखराम का कोई जिक्र तक नहीं कर रहा, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

 

 an example image

The post आश्रय का दावा- इंदिरा गांधी, पंडित सुखराम और कांग्रेस के प्रयासों से बनी Rohtang Tunnel appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3cKjovS
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...