Skip to main content

अन्नकूट उत्सव पर भगवान रघुनाथ के मंदिर में होगी देव अदालत जगती

कुल्लू। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि अन्नकूट उत्सव( Annakoot festival) पर भगवान रघुनाथ मंदिर में देव अदालत जगती का आयोजन किया जाएगा। कोरोना ( corona)काल में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव ( International Kullu Dussehra Festival)में ना बुलाए जाने पर दवताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उत्सव के दूसरे दिन फलाणी नारायण ने जगती को लेकर देव आदेश दिए थे। जिसके बाद अब अन्य देवी देवताओं ने भी जगती करवाने को कहा हैं। देवताओं ने देववाणी में कहा कि देवी-देवताओं पर पाबंदी ठीक नहीं है। ऐसे में धरती पर बीमारी बढ़ने के भी संकेत दिए जिसके लिए देव जगती से सृष्टि पर बीमारी की रोकथाम व बारिश को लेकर आश्वासन दिया था।

यह भी पढ़ें: #Kullu_Dussehra: उत्सव में वाद्य यंत्रों की देव धुनों पर देवी-देवताओं का हुआ भव्य मिलन

 

 

मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि शुक्रवार को ढालपुर मैदान में देवी-देवताओं ने दशहरा उत्सव में ना बुलाने पर देव अदालत जगती के निर्देश दिए हैं। इसके बाद देवताओं ने भगवान रघुनाथ के मंदिर में जगती करवाने के निर्देश दिए हैं। आज दशहरा का अंतिम दिन है लंका दहन के साथ ही विजय दशमी दशहरा उत्सव संपन्न हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देवताओं ने दशहरा उत्सव को लेकर कुछ कहा है। इसलिए रघुनाथ मंदिर में जगती करवाने के निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान रघुनाथ के आगामी उत्सव अन्नकूट के दिन जगती का आयोजन किया जाएगा। देवताओं से यह प्रार्थना की है कि लोगों की रक्षा हो और बारिश भी हो। जिस तरह से प्रशासन ने ढालपुर मैदान में कर्फ्यू को लेकर बार-बार सूचना दी जा रही है, उसके लिए व्यक्तिगत रूप से वे आहत हैं। पुलिस को कोरोना महामारी के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की जरूरत है लेकिन दशहरा में आए श्रद्धालुओं को डराना ठीक नहीं है।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

 

 

The post अन्नकूट उत्सव पर भगवान रघुनाथ के मंदिर में होगी देव अदालत जगती appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3mGSgls
via IFTTT

Comments

Hot Topics

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...