Skip to main content

Chamba में ट्रक की चपेट में आए दो लोग, Rampur में खड़े Truck से मारी कार, दो की मौत

डलहौजी/रामपुर। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे (Road Accident) रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर रोज प्रदेश में कहीं ना कहीं लोग सड़क हादसों में अपनी जिंदगी गंवा रहे हैं। ऐसे ही दो सड़क हादसे जिला चंबा (Chamba) के डलहौजी और शिमला के रामपुर (Rampur)  में सामने आए हैं, जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहला हादसा जिला चंबा में हुआ है। यहां चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात को एक तेज रफ्तार ट्रक (Truck) की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का भतीजा घायल हो गया। बताया जा रहा है कि चंबा के चनेड क्षेत्र के भनौता गांव की निवासी 47 वर्षीय सोमा देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार अपने स्वजनों व रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार रात को सुकड़ाईं बाईं गांव में अपने रिश्तेदारों के घर जागरण के लिए आई थी।

यह भी पढ़ें:  Big Breaking: बिलासपुर के कोठीपुरा में पुत्र ने कर दी पिता की हत्या, आरोपी Arrest

 

सोमा देवी व उसके साथ आए रिश्तेदार रात साढ़े आठ बजे अपने वाहनों को सड़क किनारे पार्क करने के उपरांत जब सुकड़ाईंबाईं में सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान वहां से गुजरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सोमा देवी व उसके भतीजे राहुल को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से यह दोनों घायल (Injured) हो गए, जबकि ट्रक चालक मौके से भाग खड़ा हुआ जिसे कि कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया। वहीं, हादसे में गंभीर रुप से घायल हुई सोमा देवी व उसके भतीजे राहुल को स्वजनों व स्थानीय लोगों ने उठाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सोमा देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी बनीखेत का दल भी मौके पहुंचा और ट्रक चालक (Truck Driver) अमित कुमार पुत्र दूलो राम निवासी गांव गगीधार डाकघर बाथरी तहसील डलहौजी जिला चंबा के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

रामपुर में खड़े ट्रक से मार दी कार, एक की गई जान

इसी तरह से राजधानी शिमला (Shimla) के पुलिस थाना रामपुर के तहत नोगली में एक कार (Car) खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में घायल कार चालक की उपचार के दौरान खनेरी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जब यह हादसा हुआ तो आसपास के लोग आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते कार चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार एक खड़े ट्रक से जा टकराई। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी, कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से ट्रक के नीचे घुस गया। स्‍थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। लोगों के सहयोग से घायल चालक को महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान राजिंद्र सिंह पुत्र मेवा लाल गांव व डाकघर कोटखाई के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

 

The post Chamba में ट्रक की चपेट में आए दो लोग, Rampur में खड़े Truck से मारी कार, दो की मौत appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/34LA5oy
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...