Skip to main content

राष्‍ट्रीय एकता दिवस: वाल्मीकि-इंदिरा और सरदार पटेल को CM जयराम ने किया याद, सुनें क्या बोले

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित रिज पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने बतौर मुखातिथि शिरकत की। भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 145 जयन्ती पर आयोजित राष्‍ट्रीय एकता दिवस के इस कार्यक्रम के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने पूर्व पीएम स्व इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) और महाऋषि वाल्मीकि को भी याद किया। रिज मैदान पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम ने पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई।

इंदिरा गांधी ने आतंकवाद के खिलाफ महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ी

इससे पहले सीएम ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा के सामने पुण्य पुष्प अर्पित किए। सीएम जयराम ने कहा कि आज सरदार पटेल की जयन्ती, पूर्व पीएम स्व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के साथ वाल्मीकि जयंती भी है। इन तीनो महान विभूतियों को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा कि उनके विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का अवसर है। बक़ौल सीएम जयराम, इंदिरा गांधी ने आतंकवाद के खिलाफ महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ी व अपने जीवन का बलिदान राष्ट्र के लिए दे दिया। लौहपुरुष वल्लभभाई पटेल देश के गृह मंत्री रहे जिन्होंने अलग-अलग रियासतों को एक साथ लाने का कठिन काम किया। पटेल ने भारत की 562 से ज्यादा रियासतों को एकसूत्र में बांधा।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय संदर्भ में लें निर्णय, जो देश की एकता अखंडता को मजबूत करने वाले हों: IAS प्रोबेशनर्स से बोले PM

जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्र भारत को सुदृढ़ करने में वल्लभ भाई पटेल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके योगदान को पीएम मोदी ने समझा और गुजरात में पटेल की भव्य मूर्ति बनवाई जिसमें देश के सभी किसानों ने अपना योगदान दिया पटेल ने देश 562 रियासतों को इकट्ठा करके एक राष्ट्र भारत का निर्माण करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए जो काम किया उसको देखते हुए मोदी सरकार ने पटेल की जयन्ती एकता दिवस के रूप के मनाने का निर्णय लिया। तब से आज के दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के अवसर पुलिस, गृहरक्षक के जवानों ने मुंह पर मास्क पहन कर मार्चपास्ट कर कोरोना से बचाव का संदेश दिया।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whatsapp Group 

The post राष्‍ट्रीय एकता दिवस: वाल्मीकि-इंदिरा और सरदार पटेल को CM जयराम ने किया याद, सुनें क्या बोले appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3jQC6UM
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...