Skip to main content

#HP Corona_ Update: कुल आंकड़ा 22 हजार पार, आज 261 मामले-267 ठीक

शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 261 मामले सामने आए हैं। वहीं, 267 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज भी पांच कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। कुल आंकड़ा 22 हजार से पार हो गया है। अभी 22059 कुल मामले हैं। एक्टिव केस (Active Case) 2880 हैं। अब तक 18842 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 312 है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में #Corona के 71 मामले, 226 ठीक- तीन लोगों की मृत्यु

किसी जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक

मंडी में 60, कुल्लू में 43, कांगड़ा में 37, सोलन में 24, सिरमौर में 20, बिलासपुर व शिमला में 16-16, हमीरपुर में 15, ऊना में 12, चंबा में आठ, किन्नौर व लाहुल स्पीति में पांच-पांच मामले सामने आए हैं। मंडी के 140, शिमला के 35, किन्नौर के 22, सिरमौर (Sirmaur) के 16, कांगड़ा के 14, बिलासपुर के 13, चंबा के 12, हमीरपुर के सात, कुल्लू (Kullu) के पांच, ऊना के दो व लाहुल स्पीति का एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है।

 

  

 

आज 4072 सैंपल में से 3172 नेगेटिव

हिमाचल में आज 4072 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 3172 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 708 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 192 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। प्रदेश में अब तक 3 लाख 93 हजार 502 कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 3 लाख 70 हजार 735 नेगेटिव रहे हैं।

 

 

हिमाचल में आज कोरोना डेथ की डिटेल

मंडी में दो, कांगड़ा, कुल्लू व सोलन (Solan) में एक-एक की मृत्यु हुई है। मंडी में 52 वर्षीय व्यक्ति और 80 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है। सोलन में 76 साल के व्यक्ति, कांगड़ा में 77 व कुल्लू में 66 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। कांगड़ा जिला में लोअर खैरा तहसील पालमपुर के 77 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। व्यक्ति को विवेकानंद अस्पताल पालमपुर भर्ती करवाया गया था। व्यक्ति पिछले कल पाॅजिटिव पाया गया था। व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

 

 

 

ऊना जिला में ये मामले आए सामने

जिला ऊना (Una) में कोरोना पॉजिटिव के 12 मामले आए हैं। शुक्रवार को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए सैंपल में से पेंडिंग 50 सैंपल में 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 43 नेगेटिव रहे हैं। ऊना उपमंडल के कस्बा संतोषगढ़ से 34 वर्षीय महिला, इसी कस्बे से सटे छतरपुर से 46 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित पाया गया है। अंब उपमंडल के गोंदपुर बनेहड़ा गांव से 29 वर्षीय महिला की संक्रमण की चपेट में आई है। बंगाणा उपमंडल के लाठियानी गांव से 36 वर्षीय पुरुष और मंदली गांव से 21 वर्षीय युवक और थानाकलां से 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। गगरेट उपमंडल के दियोली गांव से 36 वर्षीय व्यक्ति में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं आज जिला में रैपिड एंटीजेन में 59 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 5 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उपमंडल अंब के ठठल से 27 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। ऊना उपमंडल के मजारा से 33 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। ऊना नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 से 28 वर्षीय महिला और उसकी 3 वर्षीय बेटी, वहीं वार्ड 4 के ही विकास नगर से 37 वर्षीय पुरुष हुई संक्रमित पाया गया है। आज कोविड जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज (Tanda Medical College) भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट अभी पेंडिंग हैं।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

 

 

 

The post #HP Corona_ Update: कुल आंकड़ा 22 हजार पार, आज 261 मामले-267 ठीक appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3kKgTNv
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...