Skip to main content

#Mandi: ट्रैफिक रूल्स तोड़े तो SP Madam लेंगी क्लास, नंबर जारी- जनता बनेगी CCTV

मंडी। हिमाचल के मंडी जिला में ट्रैफिक रूल्स (Traffic rules) तोड़ने वालों की शिकायत अब सीधे एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री से कर सकेंगे। यही नहीं यह शिकायत सड़क पर चलता हर व्यक्ति कर सकेगा। इसके लिए एसपी मंडी ने मोबाइल नंबर (Mobile Number) जारी किए हैं। शनिवार को एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री (SP Mandi Shalini Agnihotri) ने कुछ ऐसे नंबर जारी किए जो सीधे अधिकारियों की जेब में होंगे और इन नंबर्स पर आप ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले हुड़दंगी ड्राइवरों की शिकायत सबूत के साथ व्हाट्सएप या फोन कर के दे सकते हैं। ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों की शिकायत करने वालों का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: कल तक बंद रहेगा Manali-Leh NH, स्टिंगरी और केलांग से आगे वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा की अक्सर सबूतों के अभाव में पुलिस किसी चालक पर कार्रवाई नहीं कर पाती, उन्होंने कहा की पुलिस के जवान या सीसीटीवी (CCTV) हर जगह मौजूद नहीं हो सकते तो जनता को ही सीसीटीवी बनना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आजकल हर किसी के पास मोबाइल फोन हैं, तो कोई भी आम नागरिक नियम उलंघन की वीडियो (Video) का फोटो इन नंबर्स पर दे सकता है। एसपी मंडी ने कहा की इससे पुलिस का काम भी आसान होगा और नियम तोड़ने वाले या ओवर स्पीड रैश ड्राइविंग करने वालों को सज़ा दिलाने में जनता द्वारा मुहिया करवाए गए ये सबूत अहम रोल निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: Sanjay Kundu बोले, पर्यटन स्थलों की निगरानी करेंगे ड्रोन, प्रदेश में लगेंगे 68 हजार CCTV

 

त्यौहारों और शादियों में जनता निभाए अपना फर्ज

एसपी मंडी ने कहा की त्योहारों और शादियों का वक्त भी चल रहा है और ऐसे में हर नागरिक का ये फर्ज है की वो कोरोना (Corona) से बचाव के सभी नियमों का पालन अवश्य करें, उन्होंने कहा की पुलिस द्वारा जारी किये गए इन नए नंबरों पर कोरोना नियम उलंघन की शिकायतें भी लोग पुलिस को कर सकते हैं, उन्होंने कहा की शादियों के वक्त मेजबान का यह काम है की वो अपने मेहमानों की सुरक्षा का ख्याल रखें और ये सुनिश्चित करे की सभी ने मास्क पहने हों और पर्याप्त दुरी बना के रखी हो। शालिनी अग्निहोत्री ने कहा की पुलिस द्वारा किसी शादी समारोह में जाकर कार्रवाई करना एक अच्छा संदेश नहीं देगा और इसीलिए शादी में आए मेहमानो और मेजबान इनकी ज्यादा जिम्मेवारी है की वे खुद कोरोना बचाव से संबंधित सुरक्षा मनकों का ध्यान रखे। बता दें की जो नंबर जारी किये गए हैं उनमे से 9317221001 खुद एसपी मंडी का नंबर है, 9317221002 एएसपी मंडी का नंबर है और इसी प्रकार मंडी जिला के हर थाने के एसएचओ का नंबर है, इन नबरों पर आप शिकायत कर सकते है और शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: #Solan: पुलिस ने वसूला 1 करोड़ 15 लाख का जुर्माना, Traffic Rules तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post #Mandi: ट्रैफिक रूल्स तोड़े तो SP Madam लेंगी क्लास, नंबर जारी- जनता बनेगी CCTV appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2HS2HUb
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...