Skip to main content

सरदार पटेल की जयंती पर SJVN अध्यक्ष ने कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

शिमला। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाने तथा राष्ट्र की एकता तथा अखंडता को बनाए रखने की प्रतिबद्धता को सशक्त‍ करने के लिए 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार के खतरे का सामना करने के लिए, एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ (oath) दिलाई। इस अवसर पर निदेशक (सिविल), एसपी बंसल तथा निदेशक (विद्युत), सुशील शर्मा, एसजेवीएन (SJVN) के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Solan: सुबाथू में 42 सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग के बाद 136 जवानों ने खाई देश पर मर मिटने की कसम

इस अवसर पर नंद लाल शर्मा ने स्वतंत्र भारत के राष्ट्रीय एकीकरण के वास्तुकार के रूप में सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत का एकीकरण सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabh Bhai Patel) के विज़न और कार्यान्वयन से ही संभव हुआ। उन्होंने देशवासियों को देश और संगठन के विकास एवं प्रगति के लिए देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में सतर्कता से योगदान देने का आग्रह किया। बता दें कि कोविड-19 के खिलाफ निवारक उपायों तथा दिशा-निर्देशों की अनुपालन करते हुए कारपोरेट मुख्याललय शिमला में केन्द्रीयकृत पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्य्म से यह शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार एसजेवीएन के विभिन्ने कार्यालयों/परियोजना स्थिलों में कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

 

The post सरदार पटेल की जयंती पर SJVN अध्यक्ष ने कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3jLGBj2
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...