Skip to main content

Transfer: निदेशक परिवहन बदले- संदीप को HRTC की कमान, HPU रजिस्ट्रार का भी तबादला

शिमला। हिमाचल में तबादलों का दौर जारी है। आज जयराम सरकार (Jai Ram Govt) ने 16 आईएएस (IAS) और 8 एचएएस (HAS) सहित 29 अधिकारियों को इधर-उधर किया या फिर अतिरिक्त कार्यभार (Additional charge) सौंपा है। डीसी ऊना (DC Una) के पद से निदेशक (कार्मिक) एचपीएसईबी के पद के लिए बदले आईएएस संदीप कुमार अब एमडी एचआरटीसी होंगे। वह यूनुस को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे। विशेष सचिव (पर्यटन और सीए) अनुपम कश्यप अब निदेशक परिवहन होंगे। निदेशक परिवहन कैप्टन (रिटायर) जेएम पठानिया अब निदेशक पर्सनल एचपीएसईबी लिमिटेड होंगे। वह निदेशक वित्त एचपीएसईबी का भी अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। निदेशक पब्लिक फाइनेंस एंड पब्लिक इंटरप्राइजेज कम विशेष सचिव वित्त राजेश शर्मा अब कॉर्पोरेटिव सोसाइटी के रजिस्ट्रार होंगे। विशेष सचिव फॉरेस्ट नीरज कुमार अब लेबर कमिश्नर कम निदेशक रोजगार होंगे।

यह भी पढ़ें:  जयराम सरकार ने 17 IFS और HPFS बदले, कौन कहां भेजा- जानिए

 

यह भी पढ़ें: #HP_Transfer: जयराम सरकार ने इधर-उधर किए 19 HPS अधिकारी, यहां पढ़े किसे कहां भेजा

सलाहकार (हेल्थ) हिमाचल सरकार एट नई दिल्ली निशा सिंह के पास सलाहकार (हेल्थ) के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि, पशुपालन व मत्स्य) का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव (फॉरेस्ट) संजय गुप्ता अब अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता) होंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि) आरडी धीमान को अतिरिक्त मुख्य सचिव कम एफसी (राजस्व) का दायित्व सौंपा है। वह अतिरिक्त मुख्य सचिव (फॉरेस्ट, भाषा एवं संस्कृति विभाग) का अतिरिक्त कार्यभार देखते रहेंगे। प्रधान सचिव (श्रम, रोजगार व परिवहन) केके पंत प्रधान सचिव (पर्यावरण, साइंस व टेक्नोलॉजी)  और चेयरमैन प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। सचिव (आयुर्वेद, वाईएसएस और तकनीकी शिक्षा) डॉ. अजय शर्मा अब सचिव (आयुर्वेद, तकनीकी शिक्षा व प्रिटिंग व स्टेशनरी) होंगे। कॉर्पोरेटिव सोसाइटी हिमाचल के रजिस्ट्रार डॉ. एसएस गुलेरिया अब सचिव (युवा सेवाएं एवं खेल) होंगे। वह डिवीजनल कमिश्नर कांगड़ा एट धर्मशाला का अतिरिक्त कार्यभार देखते रहेंगे। साथ ही चेयरमैन अपीलीय टैक्स ट्रिब्यूनल धर्मशाला का भी अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

 

यह भी पढ़ें:  हिमाचल में 11 IFS और HFS के तबादले, कौन कहां भेजा- जानिए

राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर के पास निदेशक पब्लिक फाइनेंस एंड पब्लिक इंटरप्राइजेज कम विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। साथ ही परीक्षक लोकल ऑडिट विभाग का भी कार्यभार देखेंगे। लेबर कमिश्नर कम निदेशक रोजगार अतिम कश्यप अब एमडी एचपी पॉवर कॉरपोरेशन शिमला होंगे। वह एमडी जनरल इंडस्ट्री कॉरपोरेशन का भी कार्यभार देखते रहेंगे। विशेष सचिव शिक्षा व हाउसिंग राखिल काहलो के पास विशेष सचिव (हेल्थ एंड फेमिली वेलफेयर) का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगी। वह अमरजीत सिंह को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगी। निदेशक एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन चंद्र प्रकाश वर्मा के पास अब विशेष सचिव इंडस्ट्री का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। साथ ही कमिश्नर पूछताछ विभाग का भी कार्यभार देखेंगे। विशेष सचिव इंडस्ट्री आबिद हुसैन सादिक निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग होंगे। चीफ एग्जीक्यूटिव आॅफिसर कम एमडी स्मार्ट सिटी लिमिटेड शिमला का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

 

एचएएस अधिकारियों (HAS officers) में रजिस्ट्रार एचपीयू (HPU) सुनील शर्मा अब अतिरिक्त सचिव टू सीएम होंगे। वह निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर सर्व शिक्षा अभियान अभियान (SSA) व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान आशीष कोहली अब कमिश्नर एमसी शिमला होंगे। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एचआरटीसी शिमला के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे मनोज कुमार को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एचपीएसईबी (HPSEB) लिमिटेड लगाया है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर एचपीआईडीपीटी विरेंद्र शर्मा अब स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर सर्व शिक्षा अभियान व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान होंगे। वह एचपीआईडीपीटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार देखते रहेंगे। एमडी मिल्कफैड भूपेंद्र कुमार अब एचपीयू के रजिस्ट्रार होंगे। वह एमडी मिल्कफैड का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। असिस्टेंट कमिश्नर (प्रोटोकॉल) परवाणू सोलन डॉ. विक्रम सिंह अब एसडीएम संगड़ाह सिरमौर का कार्यभार देखेंगे। डिप्टी सेक्रेटरी एचपी स्टेट बैकवर्ड क्लासेस कमीशन शिमला गौरव महाजन अब असिस्टेंट कमिश्नर (प्रोटोकॉल) परवाणू सोलन होंगे। मेंबर सेक्रेटरी एचपी स्टेट कमीशन फॉर वुमेन (HP State Commission for Women) शिमला संगीता गुप्ता अब सचिव एचपी स्टेट फूड कमिशन शिमला होंगी।

इन एचएएस को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार

एमडी एचपीटीडीसी शिमला कुमंद सिंह को एमडी एचपी हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम कॉरपोरेशन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। डिप्टी सेक्रेटरी (राजस्व) प्रवीण कुमार टांक के पास डिप्टी सेक्रेटरी (फॉरेस्ट) का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। संयुक्त निदेशक महिला व बाल विकास विभाग डॉ. भावना सदस्य सचिव एचपी स्टेट कमिशन वुमेन का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगी। जिला पर्यटन विकास अधिकारी शिमला गुरदास कालटा अब डिप्टी सेक्रेटरी एचपी बैकवर्ड क्लासेस कमिशन का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। एडिशनल सेक्रेटरी इंडस्ट्री दिनेश कुमार एडिशनल सेक्रेटरी पर्यटन और सीए का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। चीफ सेक्रेटरी अनिल खाची ने आज उक्त अधिसूचना जारी की हैं।

 

आईएएस की तबादला सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें…Transfer-1

 

एचएएस की तबादला सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें…Transfer-2

 

 

The post Transfer: निदेशक परिवहन बदले- संदीप को HRTC की कमान, HPU रजिस्ट्रार का भी तबादला appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3mx56T8
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...