Skip to main content

Himachal में #Corona के नए मामलों के साथ ठीक भी हो रहे लोग, पर मौतें चिंता का विषय

शिमला। हिमाचल में कोरोना (#Corona) का कहर जारी है। हालांकि राहत की बात यह है कि नए मामले आने के साथ ठीक होने वालों का भी आंकड़ा बढ़ रहा है। लेकिन, चिंता का विषय कोरोना डेथ (Corona Death) हैं। हिमाचल में 26 नवंबर से आज अब तक 3469 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 3254 ठीक हुए हैं। इस दौरान 55 लोगों ने दम तोड़ा है। पिछले कल भी हिमाचल में 978 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए थे। आज भी अब तक 603 ने कोरोना को मात देने में कामयाबी हासिल की है। 26 नवंबर की बात करें तो 931 नए मामले और 913 ठीक हुए थे। 14 लोगों की मृत्यु हुई थी। 27 को 830 नए मामले और 490 ठीक हुए हैं। 13 की जान गई है। 28 को 650 नए मामलों के साथ 270 रिकवर हुए थे। कोरोना डेथ 11 थीं। 29 नवंबर यानि कल नए मामले 1026 थे, वहीं 978 रिकवर हुए थे। मौत का आंकड़ा 12 था। आज अब तक 32 नए मामले आए हैं और 603 ठीक हुए हैं। पांच की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 40035 पहुंच गया है। अभी 8063 एक्टिव केस (Active Case) हैं और अब तक 31296 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 630 है।

आज अब तक किस जिला से कितने नए मामले और कितने हुए ठीक

शिमला में 19, सोलन में 10 व ऊना (Una) में तीन मामले आए हैं। शिमला के 224, हमीरपुर के 176, कुल्लू के 93, चंबा (Chamba) के 39, सिरमौर के 22, ऊना के 20, बिलासपुर के 18 व किन्नौर के 11 ठीक हुए हैं। हिमाचल के कांगड़ा जिला में दो, किन्नौर, शिमला व ऊना में एक-एक की जान गई है।

यह भी पढ़ें: देश के इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा दम तोड़ रहे हैं #Corona मरीज, राष्ट्रीय #CFR में गिरावट

 

 

किस जिला में अब तक कितनों की गई जान, कितने जीते जंग

शिमला जिला में सबसे अधिक 165 लोगों की जान गई है। कांगड़ा में 126, मंडी में 80, कुल्लू में 66, सोलन (Solan) में 52, चंबा में 32, हमीरपुर में 26, ऊना में 24, सिरमौर में 21, बिलासपुर (Bilaspur) में 16, किन्नौर में 13 व लाहुल स्पीति में 9 की मृत्यु हुई है। मंडी में 4977, शिमला के 4899, कांगड़ा के 3905, कुल्लू के 2790, सिरमौर के 2468, ऊना के 1844, चंबा के 1692, बिलासपुर के 1681, हमीरपुर के 1640, लाहुल स्पीति के 718 व किन्नौर के 663 अब तक ठीक होने में सफल रहे हैं।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel

The post Himachal में #Corona के नए मामलों के साथ ठीक भी हो रहे लोग, पर मौतें चिंता का विषय appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/39ttv8O
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...