Skip to main content

#HP_Corona Update: आज नए मामलों से ठीक होने वालों का आंकड़ा ज्यादा- 11 ने तोड़ा दम

शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 515 मामले आए हैं। वहीं, 855 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। वहीं, आज पांच कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। प्रदेश में कुल कोरोना का कुल आंकड़ा 40518 पहुंच गया है। अभी 8289 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 31548 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 636 है।

किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक

शिमला में 183, कांगड़ा में 98, सोलन में 63, मंडी (Mandi) में 41, बिलासपुर में 39, कुल्लू में 34, ऊना में 26, सिरमौर में 19 व चंबा में 12 मामले आए हैं। शिमला (Shimla) के 224, कुल्लू के 202, हमीरपुर के 176, कांगड़ा के 143, चंबा के 39, सिरमौर के 22, ऊना के 20, बिलासपुर के 18 व किन्नौर के 11 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं।

हिमाचल में आज 3312 सैंपल में से 2575 नेगेटिव, 348 पॉजिटिव

हिमाचल में आज कोरोना के 3312 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 2575 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। अभी 389 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल में से 348 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के भी 231 सैंपल की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। प्रदेश में अब तक पांच लाख 29 हजार 355 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 4 लाख 88 हजार 217 नेगेटिव रहे हैं। 40518 ही पॉजिटिव आए हैं। 620 की रिपोर्ट का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: #Himachal के इस #Hospital को जल्द मिलेंगी 10 स्टाफ नर्सें और 4 डॉक्टर

 

 

कांगड़ा में पांच तो कुल्लू में तीन कोरोना पॉजिटिन ने तोड़ा दम

हिमाचल में आज 11 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। इसमें कांगड़ा में पांच, कुल्लू में तीन, किन्नौर, शिमला व ऊना में एक-एक की जान गई है। कांगड़ा में 61, 42, 77 वर्षीय पुरुष व 55 और 56 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। पालमपुर के 61 वर्षीय बुजुर्ग और योल के 42 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से टांडा अस्पताल में मौत हो गई। कांगड़ा में बिंद्रावन पालमपुर के 61 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) में दम तोड़ा। योल कैंट कांगड़ा के 42 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु भी हुई है। उक्त व्यक्ति भी टांडा में भर्ती था। वहीं, भरियाल कांगड़ा के 77 वर्षीय व्यक्ति की भी मृत्यु हुई है। व्यक्ति ने आज मेडिकल कॉलेज टांडा में दम तोड़ा।

यह भी पढ़ें: #Himachal: ड्यूटी से बंक मारना 5 पुलिस और 2 होमगार्ड जवानों को पड़ा महंगा, #Suspend

थरोट शाहपुर की 56 वर्षीय महिला की भी जान गई है। महिला को कांगड़ा के निजी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज टांडा में रेफर किया गया था। आज महिला की मृत्यु हो गई। कुठेरा पालमपुर की 55 वर्षीय महिला ने भी दम तोड़ा है। महिला की जान मेडिकल कॉलेज टांडा में गई है। कुल्लू में 56, 66 वर्षीय पुरुष व 68 वर्षीय महिला ने अंतिम सांस ली है। किन्नौर में 50, शिमला में 52 व ऊना में 88 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा है। ऊना जिला के गगरेट उपमंडल के जाडला कोयड़ी निवासी 88 बुज़ुर्ग की मौत हुई है। मरीज को तबीयत बिगड़ने पर कोविड अस्पताल धर्मशाला रेफर किया गया था, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। सीएमओ ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

 

ऊना पुलिस हेड कांस्टेबल संक्रमित, कांगड़ा जिला निवासी युवक भी पॉजिटिव

ऊना (Una) उपमंडल के तहत कस्बा संतोषगढ़ निवासी 50 वर्षीय महिला, देहलां निवासी 58 वर्षीय पुरुष, धमांदरी निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। अंब उपमंडल के धुसाड़ा निवासी 23 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। गगरेट उपमंडल के ब्रह्मपुर निवासी 36 वर्षीय और उसका 15 वर्षीय पुत्र, घनारी निवासी 20 वर्षीय युवती, दौलतपुर चौक निवासी 55 वर्षीय पुरुष, गुगलेहड़ निवासी 64 वर्षीय पुरुष, शिवपुर स्थित उद्योग से 31 वर्षीय कामगार भी संक्रमित पाया गया है। हरोली उपमंडल के तहत पालकवाह निवासी 50 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। बंगाणा थाना में तैनात 47 वर्षीय हेड कांस्टेबल संक्रमित पाया गया। नादौन निवासी 46 वर्षीय महिला भी पॉजिटव पाई गई हैं।

 

 

वहीं रैपिड एंटीजन में 30 नवंबर को 175 सैंपल में से 10 लोग संक्रमित पाए गए। ऊना उपमंडल बहडाला निवासी 82 वर्षीय बुज़ुर्ग, चढ़तगढ़ निवासी 71 वर्षीय महिला, कस्बा सन्तोषगढ़ निवासी 30 वर्षीय पुरुष, टक्का गांव निवासी 51 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। गगरेट उपमंडल के तहत ओयल निवासी 60 और 38 वर्षीय दो पुरुषों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।  अंब उपमंडल मुख्यालय निवासी 34 और 50 वर्षीय महिलाएं, पंजोआ कलां निवासी 41 वर्षीय पुरुष में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। कांगड़ा जिला निवासी की रक्कड़ तहसील कुहाण निवासी 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post #HP_Corona Update: आज नए मामलों से ठीक होने वालों का आंकड़ा ज्यादा- 11 ने तोड़ा दम appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/33uCZgq
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...