Skip to main content

Kullu: ऑनलाइन ठगी मामले में SBI का सीएसपी कर्मचारी झारखंड से Arrest

कुल्लू। हिमाचल के जिला कुल्लू पुलिस ने जेबीटी अध्यापक (Retired JBT Teacher) से हुई ऑनलाइन ठगी (Online Fraud) के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह एसबीआई बैंक में एक सीएसपी यानि कस्टमर सर्विस प्वाइंट कर्मी के तौर पर काम करता है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि कुल्लू पुलिस (Kullu Police) की एक विशेष जांच टीम ने कैलाश यादव पुत्र अयोध्या प्रसाद यादव निवासी बालठेर मोहानपुर जिला देवघर झारखंड (Jharkhand) को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Kullu: रिटायर्ड टीचर से 11 लाख के Online Fraud मामले का आरोपी झारखंड से धरा

 

उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति को देवघर जिला से ही गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया और 6 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर कुल्लू लाया जा रहा है। एसपी (SP) ने बताया कि उक्त व्यक्ति इसी मामले में 27 नवंबर को गिरफ्तार (Arrest) किए गए आरोपी कुंदन कुमार का रिश्ते में मामा है और एसबीआई में सीएसपी के तौर पर काम करता है। उन्होंने बताया कि कुंदन ने कैलाश यादव के साथ मिलकर एक मृत व्यक्ति मटरू रॉय के नाम से जाली अकाउंट बनाया जिसे कैलाश यादव ने बतौर आईडेंटीफार हस्ताक्षर किए जिसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से पुलिस ने 1 लैपटॉप, 2 स्मार्ट फोन, 2 स्टाम्प, 1 बायोमेट्रिक मशीन बरामद किए हैं।

मामले में चार आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस पहले ही झारखंड से चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जिसमें चंदन कुमार बिहार निवासी, प्रितम कुमार बिहार, अयोध्या तुरी निवासी बिहार, कुंदन कुमार निवासी झारखंड को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिन्होंने धोखाधड़ी से अपने अकाउंटस में शिकायतकर्ता के पैसे ट्रांसफर कर लिए थे। इन आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल करने वाले मोबाइल फोन, सिम कार्ड्स, लैपटॉप, आईडी कार्ड्स, चेक बुक, पास बुक, एटीएम कार्ड इत्यादि आर्टिकल्स भी सीज किए गए थे। गौरतलब है कि जिला कुल्लू के आनी निवासी एक सेवानिवृत जेबीटी शिक्षक (Retired JBT Teacher) से एटीएम अपडेट करने के बहाने उनके खाते से 10 लाख 62 हजार रुपए निकाल लिए थे जिसके चलते आनी थाना में मामला दर्ज किया गया था।

 

 

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…

The post Kullu: ऑनलाइन ठगी मामले में SBI का सीएसपी कर्मचारी झारखंड से Arrest appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/37kzZ7p
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...