Skip to main content

इंदिरा स्टेडियम ऊना में होगी Army Recruitment,ये है पंजीकरण की लास्ट डेट

ऊना। भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर, संजीव कुमार ने बताया कि इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना ( Indira Gandhi ground Una)में 1 से 16 मार्च, 2021 को सेना भर्ती( Army Recruitment)आयोजित की जा रही है। इसके लिए ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। उन्होंने बताया कि भर्ती में भाग लेने के लिए 13 फरवरी, 2021 तक पंजीकरण करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः हिमाचल में Police Constable के 1334 पद भरने का रास्ता साफ, मिली मंजूरी

उन्होंने बताया कि यह भर्ती सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी वर्ग के लिए हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के लिए होगी। इसके अलावा धर्म गुरू (आर टी जेसीओ) और हवलदार (एस ए सी) वर्ग के लिए सभी हिमाचल प्रदेश, यूटी चंड़ीगढ और हरियाणा के गुड़गांव, मेवात, पलवल और फरीदाबाद के जिलों को छोड़कर सभी उम्मीदवार भर्ती में भाग ले सकते है। रैली का संचालन कोविड-19 से संबंधित सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार किया जाएगा। आवेदन करने एवं अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सेना भर्ती के वेबसाईट पर संपर्क कर सकते हैं।

पंजाब रेजिमेंट सेंटर में पूर्व सैनिकों के लिए भर्ती 5 जनवरी को

पंजाब रेजिमेंट सेंटर ( Punjab Regiment Center)द्वारा 5 जनवरी, 2021 को डीएससी ( DSC) में पूर्व सैनिकों की भर्ती हेतु भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं डीसी ऊना राघव शर्मा ने बताया कि भर्ती में भाग लेने के लिए भूतपूर्व सैनिकों को 4 जनवरी, 2021 को रेजीमेंट सेंटर में रिपोर्ट करना होगा। उन्होंने बताया कि पंजाब रेजीमेंट के सेवानिवृत जवान (सैनिक सामान्य ड्यूटी/लिपिक), जिनकी आयु 46 वर्ष से कम हो और जिन्हें पेंशन पर गए हुए अभी 2 वर्ष से कम समय हुआ हो, इस भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदक अपने साथ आर्मी व सिविल के प्रमाण पत्र, आर्मी डिस्चार्ज बुक और 16 पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाएं। इसके अलावा यदि कोई कृत्रिम दांत अथवा चश्मा प्रयोग करता हो तो वे भी साथ ले जाने होंगे।

भर्ती रैली में भाग लेने के लिए शर्तें

राघव शर्मा ने कहा कि भर्ती रैली में भाग लेने के लिए आवेदक का चरित्र सराहनीय या बहुत अच्छा हो, उसका डिस्चार्ज आर्मी रूल 13(3) आइटम थर्ड(फिफ्थ) के तहत न हुआ हो, प्रार्थी को सेना से अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत बर्खास्त न किया हो, सेना में पूरे सेवा काल के दौरान दो से ज्यादा और आखिरी तीन सालों में रेड इंक एंट्री नहीं होनी चाहिए व आखिरी पांच सालों में एए सेक 48 में रेड इंक एंट्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रार्थी की पेंशन जाते समय मेडिकल स्थिति ऐ वाय ई या शेप-। होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भर्ती से संबंधित अन्य व विस्तृत जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page 

The post इंदिरा स्टेडियम ऊना में होगी Army Recruitment,ये है पंजीकरण की लास्ट डेट appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/381EKEv
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...