Skip to main content

नववर्ष मेलाः फूलों से सजा मां चिंतपूर्णी का दरबार, #Covid नियमों का हो रहा पालन

ऊना। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी ( Chintpurni) में दो दिवसीय नववर्ष मेला आज से शुरू हो गया है। नए साल पर आयोजित इस मेले के लिए जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं ( Devotees) की सुविधाओं और सुरक्षा के साथ-साथ कोविड नियमों ( Covid rules)का पालन करवाने के भी पुख्ता इंतजाम किये गए है। नववर्ष मेले के चलते मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। मेला के पहले दिन ही चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धा और आस्था का खूब जनसैलाब देखने को मिला।

यह भी पढ़ें :- मां चिंतपूर्णी के दरबार में नतमस्तक हुई #JPNadda की पत्नी ,बांधा मन्नत का धागा

नववर्ष मेले के लिए देश विदेश से मंगवाए गए रंग-बिरंगे फूलों से मंदिर की शोभा देखते ही बन रही है। मेले के पहले दिन ही मां की पवित्र पिंडी के दर्शन करने के लिए दूरदराज क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा मां के भक्तों को पर्ची सिस्टम के जरिये ही दर्शन करवाए जा रहे है, वहीं मेले के दौरान कोविड नियमों का पालन करवाया जा रहा है। वहीं पुलिस की ओर से मेले के दौरान सुरक्षा में 125 के करीब कर्मियों की तैनाती की गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर न्यास द्वारा मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। मेले के पहले दिन सैंकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने माता की पवित्र पिंडी के दर्शन किए। डीसी ऊना राघव शर्मा ने बताया कि नववर्ष मेला के लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। डीसी ऊना ने बताया कि मेला क्षेत्र को 4 सेक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक सेक्टर में एक पुलिस अधिकारी और एक सेक्टर मैजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। नववर्ष मेला के दौरान मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रहेंगे वहीँ कोविड नियमों का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page 

The post नववर्ष मेलाः फूलों से सजा मां चिंतपूर्णी का दरबार, #Covid नियमों का हो रहा पालन appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/34WN4mV
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...