Skip to main content

हिमाचल के इस सरकारी अस्पताल में शुरू हुआ Hip Replacement, भारी-भरकम खर्चे से मिलेगी निजात

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला स्थित रीजनल अस्पताल में हिप रिप्लेसमेंट (Hip Replacement) शुरू हो गया है। अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ दो युवा चिकित्सकों और उनकी टीम ने पहली बार जिला के सरकारी अस्पताल में ऐसा कमाल करके दिखाया है। इस अस्पताल में अभी तक तीन सफल ऑपरेशन इस सर्जरी के संबंध में किए जा चुके हैं। जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पताल (Govt Hospital) में शुरू हुई इस सुविधा का जिला वासियों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है। इससे पहले लोगों को हिप रिप्लेसमेंट के लिए या तो निजी अस्पतालों में जाकर भारी भरकम खर्च उठाते हुए इलाज (Treatment) करवाना पड़ता था। या फिर उन्हें पंजाब और चंडीगढ़ जैसे दूरदराज क्षेत्रों के बड़े अस्पतालों (Hospital) में जाकर उपचार के लिए मजबूर होना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: #Corona से निपटने के लिए जरूरत पड़ने पर Private Hospital टेक ओवर करेगी Jairam Govt

जिसमें ना उन्हें केवल भारी-भरकम खर्च उठाना पड़ता था, बल्कि मानसिक परेशानी से भी गुजरना पड़ता था। रीजनल अस्पताल ऊना (Regional Hospital Una) में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ में डॉक्टर आयुष शर्मा और अतुल चंदेल नेबताया कि अभी उन्होंने कुछ एक उपकरण अपने स्तर पर ही लिए। वहीं, इस सर्जरी से संबंधित कई सारे उपकरणों की अस्पताल में जरूरत है। जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। डॉक्टर (Doctor) का कहना है कि यदि विभाग उन्हें यह सभी उपकरण उपलब्ध करा देता है तो इससे भी ज्यादा बड़े ऑपरेशन अस्पताल में संभव है। वहीं, रोगियों के तीमारदारों की माने तो अगर यह आपरेशन वो लोग निजी अस्पताल में करवाते तो इस पर एक लाख के करीब खर्च आना थाए लेकिन सरकारी अस्पताल में इस आपरेशन पर मात्र 30 से 35 हजार रूपये खर्च आया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page 

The post हिमाचल के इस सरकारी अस्पताल में शुरू हुआ Hip Replacement, भारी-भरकम खर्चे से मिलेगी निजात appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3pG07AS
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...