Skip to main content

#HPBose: शिक्षा बोर्ड ने जारी की उर्दू TET को छोड़ बाकी विषयों की Answer Key

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ( #HPBose) ने टैट परीक्षाओं (TET Exam) की अस्थाई उत्तर कुंजियां (Provisional Answer key) Series A, B, C&D बोर्ड की बेवसाइट  www.hpbose.org पर अपलोड कर दी हैं। यह उत्तर कुंजियां उर्दू को छोड़कर शेष सात विषयों की जारी की गई हैं। अभ्यर्थी (Candidate) अस्थाई उत्तर कुंजी Series A, B, C&D  बोर्ड की बेबसाइट से अपलोड कर सकते हैं। यह जानकारी आज हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने आठ विषयों आर्टस, मेडिकल, उर्दू, पंजावी, जेबीटी, शास्त्री, नॉन-मैडिकल तथा एलटीए टैट परीक्षा का आयोजन 12 से 15 दिसंबर, 2020 तक प्रदेश भर में स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया था। इसी के चलते आज बोर्ड ने प्रशिक्षित व अप्रशिक्षित अध्यापक पात्रता परीक्षाओं से संबंधित उर्दू को छोड़कर शेष सात विषयों की अस्थाई उत्तर कुंजियां ( Provisional Answer key)   बोर्ड की बेबसाइट  www.hpbose.org  पर अपलोड कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: #HPBose: कब होंगी बोर्ड व अन्य कक्षाओं की परीक्षाएं, सीएम -शिक्षा मंत्री के पास पहुंचा प्रपोजल

उन्होंने बताया कि अगर किसी अभ्यर्थी को टैट परीक्षाओं से संबंधित उत्तर कुंजी में दर्ज उत्तरों (Answer) के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो वे अपनी आपत्ति (Objection) प्रमाणित तथ्यों सहित 6 जनवरी, 2021 तक अनुभाग अधिकारी पेपर निर्धारण शाखा को फैक्स नंबर 01892-225419 or 222817 या email id: hpbosesopapersetting.43@gmail.com  पर मेल द्वारा भेज सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी आपत्ति दस्ती तौर पर भी कार्य दिवस में बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी, 2021 के बाद उत्तर कुंजी से संबंधित किसी भी मौखिक या लिखित आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। डाक के माध्यम से आपत्ति /आपत्तियों को दर्ज करवाने वाले/ भेजने वाले अभ्यार्थी 6 जनवरी, 2021 सांय पांच बजे तक डाक का पहुंचना सुनिश्चित कर लें। उन्होंने बताया कि प्रमाणीकृत तथ्यों रहित आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिये अभ्यार्थी दूरभाष नंबर 01892-242134 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post #HPBose: शिक्षा बोर्ड ने जारी की उर्दू TET को छोड़ बाकी विषयों की Answer Key appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2X0nr0c
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...