Skip to main content

Pong Lake में प्रवासी पक्षियों की मौत के बाद विभाग अलर्ट, अब तक 421 मिले मृत

शिमला/कांगड़ा। वन मंत्री राकेश पठानिया (Forest Minister Rakesh Pathania) ने कहा है कि पौंग झील (Pong Lake) में सैकड़ों प्रवासी पक्षियों (Migratory Birds) की मौत के मामले में वन्य प्राणी प्रभाग जांच कर रहा है और विभिन्न संस्थानों को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वन मंत्री ने कहा कि सैकड़ों प्रवासी पक्षियों की मौत एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इसके कारणों का शीघ्र पता लगाने के लिए उन्होंने वन्य प्राणी प्रभाग (Wildlife Division) के उच्च अधिकारियों से ब्यौरा मांगा है। अधिकारियों को घटना स्थल पर जाकर पक्षियों की मौत के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: #CMJairamthakur बोले- पौंग बांध में प्रवासी पक्षियों को निहारने के लिए बनें वॉच टावर

उप-अरण्यपाल, वन्य प्राणी हमीरपुर ने कहा है कि धमेटा वन परिक्षेत्र के फतेहपुर क्षेत्र में चार बार हैडिड बतखों और एक कॉमन टील की मौत की जानकारी फील्ड स्टाफ से मिलने के बाद फतेहपुर के पशु चिकित्सक ने इनका पोस्टमार्टम (Post mortem) किया और प्रारंभिक रिपोर्ट में पक्षियों के शरीर में किसी भी प्रकार के जहर की पुष्टि नहीं हुई है। इन पक्षियों की आंत के नमूने दोबारा पशु चिकित्सालय शाहपुर को जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी पक्षियों की मौत की सूचना के उपरांत वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर के स्टाफ ने समूचे पक्षी शरण्यस्थल पौंग झील का निरीक्षण किया और विभिन्न स्थानों पर प्रवासी पक्षियों को मृत पाया गया। वन्य प्राणी परिक्षेत्र धमेटा के मझार, बथाड़ी, सिहाल, जगनोली, चट्टा, धमेटा और कुठेड़ा में पक्षी मृत पाए गए। इसके अतिरिक्त, वन्य प्राणी परिक्षेत्र नगरोटा के गुगलाड़ा में भी मृत पक्षी पाए गए। 29 दिसंबर तक पौंग झील में 421 प्रवासी पक्षियों की मौत की पुष्टि हुई और नियमानुसार इन पक्षियों के शरीर को निपटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan में भू माफिया फर्जी दस्तावेजों से हड़प रहा पौंग बांध विस्थापितों की जमीन

उन्होंने कहा कि बार हैडिड बतखों का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सालय शाहपुर की लेबोरेटरी में किया गया और उनकी आंत के नमूने आरडीडीएल जालंधर (RDDL Jalandhar) और पशु चिकित्सालय कॉलेज पालमपुर भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त कांगड़ा से पशु चिकित्सकों का एक दल आज पौंग झील का दौरा कर रहा है, ताकि प्रवासी पक्षियों की मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। आगामी जांच के लिए इन पक्षियों के नमूने आरवीआरआई बरेली और भारतीय वन्य प्राणी संस्थान देहरादून को भी भेजे जाएंगे।

हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस Link पर Click करें… 

The post Pong Lake में प्रवासी पक्षियों की मौत के बाद विभाग अलर्ट, अब तक 421 मिले मृत appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3hFDZ7j
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...