Skip to main content

Big Breaking: कांगड़ा जिला परिषद की सरदारी को लेकर बड़ी अपडेट- कांग्रेस का ऐलान

धर्मशाला। कांगड़ा जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के लिए साख का सवाल बन गया है। साख का सवाल बनना भी लाजिमी है, क्योंकि कांगड़ा हिमाचल का सबसे बड़ा जिला है। काफी हद तक सत्ता का रास्ता कांगड़ा किले से होकर ही गुजरता है। एक तरफ जहां बीजेपी सदस्य संख्या के अनुसार कांगड़ा जिला परिषद पर कब्जे का दावा कर रही है तो वहीं कांग्रेस ने भी अध्यक्ष (President) और उपाध्यक्ष (Vice President) पद पर प्रत्याशी खड़े करने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि परिणाम चाहें जो भी हो, लेकिन वह प्रत्याशी जरूर खड़े करेंगे। वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव से एक दिन पहले बीजेपी और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कड़ी निगरानी के बीच धर्मशाला में डट गए हैं। बीजेपी समर्थित प्रत्याशी वन मंत्री राकेश पठानिया और त्रिलोक कपूर की निगरानी में शीला रोड स्थित एक निजी होटल में ठहरे हैं तो वहीं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सिद्धबाड़ी के एक होटल में रूके हुए हैं। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के साथ कांग्रेस के बड़े नेता भी हैं।

यह भी पढ़ें: #Kangra जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष लॉबिंग के बीच दो BDC पर कांग्रेस का कब्जा

बता दें कि जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए कल चुनाव होना है। पिछले कल जिला परिषद कांगड़ा (Zilla Parishad Kangra) के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टल (Postponed)गया था। बैठक के लिए कोरम पूरा ना होने के चलते अब अगली बैठक पहली फरवरी रखी गई है। इसमें साधारण बहुमत से ही अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा। यानी पहली तारीख को 27 सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव हो जाएगा। इससे पहले पिछले कल की बैठक में 54 सदस्यीय जिला परिषद के कोरम के लिए 36 सदस्यों की मौजूदगी होनी जरूरी थी, लेकिन अंत समय तक बीजेपी समर्थित 33 सदस्य ही पहुंच सके। जबकि इससे पहले जयराम सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने दावा किया था कि उनके पाले में 34 सदस्य हैं, यानी उनमें भी एक कम रहा। सीएम जयराम ठाकुर मंडी से शुक्रवार को सीधे धर्मशाला पहुंचे थे और उन्होंने यहां पर जिला परिषद के सदस्यों से दो बार बैठक भी की थीं।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

The post Big Breaking: कांगड़ा जिला परिषद की सरदारी को लेकर बड़ी अपडेट- कांग्रेस का ऐलान appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/39wBwcL
via IFTTT

Comments

Hot Topics

जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन

धर्मशाला। जवाहर नवोदय विद्यालयों में 11वीं कक्षा में प्रवेश हेतू ऑनलाइन (Online) आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य दिव्य ज्योति ने बताया कि यह आवेदन 11वीं कक्षा में खाली रह गई कुछ सीटों के लिए लेटरल एंट्री (Lateral Entry) के तहत आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट (Website) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट   www.navodaya.gov.in ,   www. nvsadmissiononlineclasseleven. in   देखी जा सकती हैं। हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group  The post जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/33Y9Ivj via IFTTT

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...