Skip to main content

राठौर का आरोप- BJP जनादेश की कर रही चोरी, सब देख रही प्रदेश की जनता

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Himachal Congress President Kuldeep Singh Rathore) ने सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) पर प्रदेश में जनमत का अपमान और जनादेश के हरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी प्रदेश में बीडीसी (BDC) व जिला परिषद में जोड़तोड़ कर उन लोगों को प्रलोभन देकर अपने पक्ष में होने का दावा कर रही है। राठौर ने सीएम के उस दावे पर जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस के पास बहुमत है तो वह जिला परिषद और बीडीसी बना लें पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बीजेपी प्रदेश में जनादेश की चोरी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता यह सबकुछ देख रही है।

यह भी पढ़ें: राठौर की #jairam और कश्यप को चुनौती, बोले- जारी करें अधिकृत प्रत्याशियों की List

राठौर ने कहा कि सीएम के गृह जिला मंडी में बीजेपी (BJP) हारी है। उन्होंने जोड़तोड़ कर वहां एक निर्दलीय को प्रलोभन देकर अध्यक्ष पद पर बिठाया है। उन्होंने कहा कि बीडीसी व जिला परिषद में जीत कर आए कांग्रेस के लोगों को डराया व धमकाया जा रहा है। सत्ता का दुरुपयोग कर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। राठौर ने सीएम (CM) से फिर अपनी मांग दोहराई है कि वह अपनी उस सूची को जारी करें जो उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने समर्थित लोगों की जारी की थी। उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही इस सूची को जारी करने की मांग कर रहे हैं पर बीजेपी इसे जारी नहीं कर रही है। राठौर ने उन लोगों को भी चेताया है जो सत्ता के प्रलोभन में बीजेपी के साथ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी को हराकर जीते हैं, इसलिए उन्हें किसी भी कीमत पर बीजेपी का साथ नहीं देना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि बीजेपी देश-प्रदेश का इतिहास बदलने की पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नए पाठ्यक्रमों में अपने राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए इतिहास से छेड़छाड़ कर रही है, जिसे कभी सहन नहीं किया जा सकता। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में युवा क्रांति बुनियादी प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिनस्टेट पॉलिटिकल इश्यू एंड रूल विषय पर बोलते हुए राठौर ने कहा कि देश आज गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है। आज देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से लोग विशेष कर युवा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश को 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकज दिया था, उससे राज्यों को क्या मिला और यह कहा खर्च हुआ इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: #farmer_Protest:राठौर बोले- SC द्वारा कमेटी का गठन मात्र किसान आंदोलन को दबाने का प्रयास

राठौर ने प्रदेश सरकार के कामकाज की आलोचना करते हुए कहा कि अभी हाल ही में 25 जनवरी को सरकार ने प्रदेश के स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित किया। उन्होंने कहा कि इसमें देश व प्रदेश के उन नेताओं को याद तक नहीं किया, जिनके प्रयासों से हिमाचल पूर्ण राज्य बना था। उन्होंने कहा कि इतिहास को झुठलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी नेता तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) को कभी नहीं भूला सकती, जिन्होंने शिमला आकर इस ऐतिहासिक दिन की घोषणा की थी। प्रदेश के पहले सीएम डॉ. यशवंत सिंह परमार (Dr. Yashwant Singh Parmar) के प्रयासों से हिमाचल पूर्ण राज्य बना। बाद में ठाकुर रामलाल ने और फिर छह बार इस प्रदेश के सीएम रहे वीरभद्र सिंह ने प्रदेश को संवारा।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

The post राठौर का आरोप- BJP जनादेश की कर रही चोरी, सब देख रही प्रदेश की जनता appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3oDJEfM
via IFTTT

Comments

Hot Topics

जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन

धर्मशाला। जवाहर नवोदय विद्यालयों में 11वीं कक्षा में प्रवेश हेतू ऑनलाइन (Online) आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य दिव्य ज्योति ने बताया कि यह आवेदन 11वीं कक्षा में खाली रह गई कुछ सीटों के लिए लेटरल एंट्री (Lateral Entry) के तहत आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट (Website) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट   www.navodaya.gov.in ,   www. nvsadmissiononlineclasseleven. in   देखी जा सकती हैं। हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group  The post जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/33Y9Ivj via IFTTT

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...