Skip to main content

Himachal Job: मल्टीनेशनल कंपनी सीधे interview से भरेगी 64 पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार

सुंदरनगर। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। प्रदेश की मल्टीनेशनल कंपनी हिमाचल प्रदेश मैनपावर एसोसिएट्स लिमिटेड (Himachal Pradesh, Manpower Associates Limited) 64 विभिन्न पद सीधे इंटरव्यू (interview) के माध्यम से भरेगी। इंटरव्यू 3 फरवरी, 2021 को सुबह 10.00 बजे से लेकर शाम 2.00 बजे तक मुख्य कार्यालय सुंदरनगर में होंगे। प्रदेश के कोई भी इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवार अपने प्रमाणपत्रों के साथ इंटरव्यू में भाग ले सकता है। इंटरव्यू बीबीएमबी कॉलोनी नया बाजार नजदीक सिनेमा थिएटर सुंदरनगर (Sundernagar) मुख्य कार्यालय में लिए जाएंगे। यह जानकारी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अविनाश शर्मा और एचआर ओपीएस अधिकारी विनोद कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड, सेल्स एग्जीक्यूटिव ऑफिस वर्क के पदों के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे। इंटरव्यू में प्रदेश का कोई भी इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवार अपने शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications) के मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रति आधार कार्ड, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, रोजगार कार्यालय प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, एवं पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर भाग ले सकता है।

यह भी पढ़ें: Himachal : मल्टीनेशनल कंपनी ने 324 को भेजे ज्वाइनिंग लेटर, 25 हजार मिलेगा मासिक वेतन

चयनित अभ्यर्थियों को यहां देनी होंगी सेवाएं

सेल्स एग्जीक्यूटिव ऑफिस वर्क पद के लिए चयनित अभ्यर्थी जिला कुल्लू, मनाली में अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही चयनित सिक्योरिटी गार्ड, नालागढ़, बद्दी जिला सोलन में अपनी सेवाएं देंगे। यहां बता दें कि इन पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। एक्ससर्विसमैन सेना से रिटायर हवलदार रैंक, सिपाही रैंक, मेजर रैंक, कैप्टन रैंक, कर्नल रैंक से सेवानिवृत्त हुए बेरोजगार उम्मीदवारों (Unemployed candidates) को कंपनी सुपरवाइजर पद के लिए प्राथमिकता देगी। इसके लिए कंपनी प्रबंधन ने शारीरिक मापदंड में सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए ऊंचाई 5 फीट 6 इंच, एवं वजन 55 किलोग्राम, सीना 31/32 सेंटीमीटर निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट (Medical fitness certificate) प्राइवेट हॉस्पिटल या फिर हिमाचल के सरकारी हस्पताल का होना अनिवार्य किया गया है।

यह भी पढ़ें: Himachal : सुरक्षाकर्मियों की होगी भर्ती, ये होंगे पात्र- ऐसे करें आवेदन

चयनियत अभ्यर्थियों को इतना मिलेगा वेतन

कंपनी द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थी 10 फरवरी, 2021 को मल्टीनेशनल कंपनियों (Multinational companies) में अपनी रेगुलर आधार पर ही सेवाएं देंगे। सेल्स एग्जीक्यूटिव ऑफिस वर्क पद के लिए मासिक वेतनमान 10,500 /-जीपी प्रति माह तौर पर दिया जाएगा। वहीं, चयनित सिक्योरिटी गार्ड को मासिक वेतनमान (Monthly salary) 8 घंटे की सेवाएं देने पर 10,000 /-जीपी रुपए दिया जाएगा और 12 घंटे की सेवाएं देने पर 14,500 दिया जाएगा। इसके साथ ही रहने की निशुल्क सुविधा कंपनी द्वारा दी जाएगी और खाने की कैंटीन सुविधा भी मिलेगी। पीएफ, ईएसआई, मेडिकल इंश्योरेंस, ग्रुप इंश्योरेंस, प्रमोशन, ओवरटाइम, महंगाई भत्ता, बोनस, लीव अलग से दिए जाएंगे। यह इंटरव्यू सोशल डिस्टेंसिंग कोविड-19 (Covid-19) को ध्यान में रखते हुए और सभी नियमों का पालन करते हुए लिए जाएंगे। जिसमें स्थानीय पुलिस का सहयोग लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Himachal में सरकारी नौकरी का मौका, IHBT में निकली भर्ती, जानिए कैसे करें अप्लाई

4 घंटे चलेगा इंटरव्यू यह प्रमाण पत्र लाना जरूरी

सभी चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति सूचना सभी रोजगार कार्यालयों (Employment office) को भी प्रेषित कर दी जाएगी। कंपनी प्रबंधन (company management) ने सभी बेरोजगार अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि इंटरव्यू के दिन पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र साथ में अवश्य लेकर आएं। मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए अनिवार्य किया गया है, जिसमें ब्लड प्रेशर लेवल, शुगर लेवल, कोलेस्ट्रॉल लेवल, ब्लड ग्रुप, और वजन का विवरण किया गया हो, साथ में लेकर आए। सभी चयनित अभ्यर्थियों (Selected candidates) को उसी दिन नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे या फिर भारतीय डाक माध्यम द्वारा भेजे जाएंगे। यह सभी पद हिमाचल प्रदेश के लिए ही आरक्षित किए गए हैं। इंटरव्यू की प्रक्रिया 4 घंटे चलेगी। इसमें केवल हिमाचल मैनपावर एसोसिएट्स लिमिटेड के हिस्से में 64 पद ही आए हैं। मल्टीनेशनल कंपनियों में चेकमेट सिक्योरिटी सर्विस लिमिटेड, एसएस प्लास्टिक बद्दी, ग्लेशियल एडवेंचर्स इंडिया लिमिटेड मनाली के लिए ही भर्ती की जा रही है। इंटरव्यू देने के इच्छुक उम्मीदवार कंपनी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01907-262215 या कंपनी के प्लेसमेंट अधिकारी एचआर ओपीएस 8580722319, 6230256177 के नंबरों पर भी संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

The post Himachal Job: मल्टीनेशनल कंपनी सीधे interview से भरेगी 64 पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2MnUpFQ
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...